Delhi: बवाना में कत्ल से दहशत, मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की गोली मारकर हत्या, बेटी घायल

By अंजली चौहान | Updated: June 27, 2025 12:45 IST2025-06-27T12:43:45+5:302025-06-27T12:45:42+5:30

Delhi Murder: घटना के दौरान पीड़िता की बेटी को भी चोटें आईं हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वह खतरे से बाहर है।

Delhi murder in Bawana man shot dead while out on morning walk daughter injured | Delhi: बवाना में कत्ल से दहशत, मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की गोली मारकर हत्या, बेटी घायल

Delhi: बवाना में कत्ल से दहशत, मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की गोली मारकर हत्या, बेटी घायल

Delhi Murder:  राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि सुबह-सुबह एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। घटना के दौरान उसकी बेटी को भी कुछ चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वह खतरे से बाहर है। दिल्ली पुलिस ने कहा, "अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चलाई है, दीपक की बेटी के हाथ में चोट आई है और वह खतरे से बाहर है। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।"

हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल की जांच की गई है और पुलिस घटना से जुड़े किसी भी सबूत के लिए आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी क्लिप खंगाल रही है।

मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बना दी हैं। एक अलग घटनाक्रम में, दिल्ली पुलिस ने 22 जून को चाकू मारने के एक मामले में आरोपी को पकड़ लिया है। दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक स्थानीय व्यक्ति को उस समय चाकू मार दिया गया, जब उसने एक व्यक्ति को लड़की को परेशान करने से रोकने की कोशिश की।

इस मामले में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो स्थानीय व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के बाद मौके से भाग गया था। चाकू मारने के मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Delhi murder in Bawana man shot dead while out on morning walk daughter injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे