लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस: आफताब की गाड़ी पर तलवार से हमला, आरोपी को जान से मारने की कोशिश, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: November 28, 2022 20:04 IST

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार लेकर कम से कम 2 लोगों ने हमला किया, जो हिंदू सेना से होने का दावा करते हैं। यह सब दिल्ली के रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लैब कार्यालय के बाहर हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देयह हमला दिल्ली के रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लैब कार्यालय के बाहर हुआआफताब को ले जा रहे दिल्ली पुलिस के वाहन पर कम से कम 15 लोगों ने हमला कियापुलिसकर्मियों को वाहन के पास जमा लोगों को हटाने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ीं

नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर मर्डर केस में सोमवार की शाम को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को ले जा रहे दिल्ली पुलिस के वाहन पर तलवार से हमला करने की कोशिश की गई है। हमलावर खुद को हिन्दू संगठन का सदस्य बता रहे हैं। ये सबकुछ मीडिया के सामने हो रहा था। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार लेकर कम से कम 2 लोगों ने हमला किया, जो हिंदू सेना से होने का दावा करते हैं। यह हमला दिल्ली के रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लैब कार्यालय के बाहर हुआ।

अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आफताब को फोरेंसिक साइंस लैब से बाहर ले जाने के बाद वाहन पर कम से कम 15 लोगों ने हमला किया। वे हाथों में तलवार लिए और वाहन का पीछा करते नजर आए। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को वाहन के पास जमा लोगों को हटाने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। वाहन पर हमला करने वाले लोगों में से एक ने मीडिया को बताया कि उनका 15 लोगों का एक समूह था जो गुरुग्राम से आए थे।

एक शख्स ने कहा, ''उसने (आफताब) हमारी बहन को मार डाला और उसके 35 टुकड़े कर दिए। हम उसके 70 टुकड़े कर देंगे।'' आफताब पूनावाला पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या करने, उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने, उन्हें फ्रिज में रखने और धीरे-धीरे दिल्ली के महरौली के एक जंगल में फेंकने का आरोप है। हमलावरों ने आरोप लगाया, "पुलिस आफताब को सुरक्षा दे रही है।"

दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन पर जेल से कैदियों को लाने ले जाने की जिम्मेदारी है। पुलिस वैन में आफताब के साथ एक सब-इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी सहित 5 पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस वैन सुरक्षित है।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिसForensic Science Laboratory
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला