लाइव न्यूज़ :

Delhi Murder: जामा मस्जिद इलाके में 18 वर्षीय युवक और नरेला में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2023 16:44 IST

Delhi Murder: पुलिस के अनुसार पीड़ित की अपने दोस्तों के साथ बहस हो गयी जिसके बाद उन लोगों ने उस पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देतीन दोस्तों ने उस पर चाकू और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ है जिसमें कुछ लोगों को गुलशन पर हमला करते देखा जा सकता है।पुलिस के अनुसार पीड़ित की अपने दोस्तों के साथ बहस हो गयी जिसके बाद उन लोगों ने उस पर हमला किया।

Delhi Murder: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में 19 वर्षीय युवक की कथित तौर पर उसके दोस्तों ने ही चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित की अपने दोस्तों के साथ बहस हो गयी जिसके बाद उन लोगों ने उस पर हमला किया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात को हुई जब पीड़ित गुलशन अपने घर जा रहा था, तभी उसके तीन दोस्तों ने उस पर चाकू और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना का एक कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ है जिसमें कुछ लोगों को गुलशन पर हमला करते देखा जा सकता है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित को कई चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि विवाद के कारणों का अब तक पता नहीं चला है, हालांकि, गुलशन और उसके दोस्तों ने एक रेहड़ी पर मोमोज खाते समय बहस की थी।

अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं। गुलशन सदर बाजार इलाके में कॉस्मेटिक की एक दुकान पर काम करता था और अपने परिवार के साथ नरेला की गौतम कॉलोनी में रहता था।

दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या

मध्य दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, उसे बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को घटना से संबंधित एक कॉल प्राप्त हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अरीब के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर चाकू से कई बार वार किए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''पुलिस का एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। चार लोगों की पहचान हुई है और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।''

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?