पड़ोसी कई महीनों से दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग का करता रहा रेप, देह व्यापार में भी धकेला

By पल्लवी कुमारी | Published: July 25, 2018 08:13 PM2018-07-25T20:13:34+5:302018-07-25T20:13:34+5:30

पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन से केस के बारे में और भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही इस बात का भी पता लगा रही है कि युवती के साथ और कितने लोगों ने रेप किया है।

delhi manglopuri 16 year old gang raped, one accused arrested | पड़ोसी कई महीनों से दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग का करता रहा रेप, देह व्यापार में भी धकेला

पड़ोसी कई महीनों से दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग का करता रहा रेप, देह व्यापार में भी धकेला

नई दिल्ली, 25 जुलाई: देश में रेप का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी का है। मंगोलपुरी इलाके से एक 16 वर्षीय लड़की को उसका यौन उत्पीड़न कर रहे लोगों से पुलिस ने बचाया है। खबरों के मुताबिक लड़की के साथ उसी इलाके का एक युवक और उसके दोस्त काफी वक्त से रेप कर रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के ने कथित तौर पर युवती को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया था। डीसीपी सेजा कुरुविला ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 19 साल के एक लड़के को आईपीसी की धारा 378-डी (गैंगरेप), 323 नुकसान पहुंचाना, 506 (धमकाना) 509 ( महिला का शील भंग करना) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने पिता के साथ रहती है और एक पड़ोसी ने आरोपी से उसकी पहचान कराई थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कई बार अपने घर पर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी के दोस्तों ने भी उसके साथ रेप किया। जब भी युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मार-पीट किया जाता है। 

पिता को नागवार था बेटी का इश्क, घर में बनाया बंधक तो लड़की ने उठाया ये खौफनाक कदम

पुलिस को इस बात का शक है कि लड़की को देह व्यापार में धकेला गया था, क्योंकि जो भी उस युवक के घर आते थे वह उनसे पैसे लेता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की ने अपने परिवारों को इसके बारे में हिम्मत कर बताया। 

पुलिस ने युवती का मेडिकल टेस्ट करा लिया। जहां डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की है। पुलिस को सूचना दी गई और केस दर्ज कराया गया। लड़की के बयान के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेरोजगार है।   

पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन से केस के बारे में और भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही इस बात का भी पता लगा रही है कि युवती के साथ और कितने लोगों ने रेप किया है। पुलिस लगातार लड़की की काउंसलिंग कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। 

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

Web Title: delhi manglopuri 16 year old gang raped, one accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली