लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: वैलेंटाइन डे के दिन ही 'एक और श्रद्धा' की चढ़ी बलि, ढाबे के फ्रिज में प्रेमी ने रखा प्रेमिका का शव

By अंजली चौहान | Updated: February 14, 2023 18:32 IST

जानकारी के मुताबिक, मृतका आरोपी की प्रेमिका थी। साहिल ने अपनी प्रेमिका की पहले हत्या की और फिर उसके शव को अपने ढाबे के फ्रीज में बंद कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के नजफगढ़ में श्रद्धा मर्डर केस की तरह हुई एक और वारदात प्रेमी ने 25 वर्षीय महिला के शव को फ्रिज में रखा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थी कि एक ओर हत्याकांड से दिल्ली का दिल दहला कर रख दिया है। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ के एक गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रिजर में महिला की लाश मिलने हड़कंप मच गया।

25 वर्षीय महिला दिल्ली के उत्तम नगर इलाके की रहने वाली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ढाबा मालिक साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और एक बार फिर लोगों के दिलों में श्रद्धा मर्डर केस की याद ताजा हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका आरोपी की प्रेमिका थी। साहिल ने अपनी प्रेमिका की पहले हत्या की और फिर उसके शव को अपने ढाबे के फ्रिज में बंद कर दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार को पुलिस को इस मामले की सूचना मिली और उन्होंने शव को बरामद किया। 

शादी का दबाव बनाने के कारण की हत्या 

पुलिस के अनुसार, आरोपी साहिल गहलोत की महिला प्रेमिका थी। आरोपी प्रेमिका को छोड़ किसी और महिला से शादी करने के शादी करने वाले थे। जब उसकी प्रेमिका को इस बारे में पता चला तो वह इसका विरोध करने लगी। प्रेमिका आरोपी पर दबाव बनाने लगी कि वह केवल उससे ही शादी करे। इस बात से आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने गुस्से में महिला की हत्या कर दी। 

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइमश्रद्धा वालकर हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?