लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: लिव-इन पार्टनर के शव को 35 टुकड़ों में काटा, 18 दिन में अलग-अलग जगहों पर फेंके हिस्से, कत्ल के छह महीने बाद ऐसे खुला राज

By विनीत कुमार | Updated: November 14, 2022 12:01 IST

दिल्ली के महरौली में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला अपने एक पुरुष दोस्त के साथ लिव-इन रिलेशन में रहती थी। दोनों मुंबई से आए थे। महिला की हत्या शख्स ने मई में कर दी थी, जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के महरौली में लिव इन में रही रही महिला की उसके पुरुष दोस्त ने की हत्या।छह महीने पहले मई में हो गई थी हत्या, शव को 35 टुकड़ों में काटकर आरोपी ने लगाया ठिकाने।श्रद्धा और मर्डर के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की मुलाकात मुंबई में हुई थी, भागकर दोनों दिल्ली आ गए थे।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में शनिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया। आरोपों के अनुसार शख्स ने न केवल हत्या की बल्कि महिला के शव को 35 टुकड़ों में भी काटा और फिर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आफताब अमीन पूनावाला ने करीब छह महीने पहले 18 मई को झगड़े के बाद अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया था। इसके बाद उसने उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए और उन्हें रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा। आफताब ने फिर शव को ठिकाने लगाने के इरादे से अगले 18 दिनों में दिल्ली के आसपास के अलग-अलग स्थानों पर उसने शव के ये टुकड़े फेंके। इस काम के लिए वह रोज रात को करीब 2 बजे अपने घर से निकल जाता था।

मुंबई में हुई थी महिला की आरोपी से मुलाकात

दरअसल, 26 साल की श्रद्धा मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। यही उसकी मुलाकात पूनावाला से हुई। दोनों एक-दूसरे के करीब आए और डेटिंग शुरू की। इसके बाद वे साथ रहने लगे। हालांकि श्रद्धा के परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद दोनों मुंबई छोड़ दिल्ली भाग आए और यहीं महरौली में एक फ्लैट लेकर रहने लगे।

दिल्ली आने के कुछ दिनों बाद श्रद्धा ने अपने परिवार के फोन कॉल का जवाब देना भी बंद कर दिया था। इस बीच 8 नवंबर को उसके पिता विकास मदान बेटी से मिलने दिल्ली आए। वे जब बेटी के फ्लैट पर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पिता ने महरौली पुलिस से संपर्क किया और अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया। जांच और दिल्ली पुलिस की ओर से पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने श्रद्धा को मार दिया है। उसने बताया कि दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी क्योंकि श्रद्धा लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और श्रद्धा के शव की तलाश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?