लाइव न्यूज़ :

दिल्ली खजूरी खासः गुटखा थूकने पर विवाद, अमन, इरफान और रेहान ने आमिर को पीठ में मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 15:41 IST

Delhi Khajuri Khas:

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी।व्यक्ति ने कथित तौर पर तमंचे से गोली चला दी, जिससे आमिर घायल हो गया। मामले में तीन लोगों की पहचान आरोपी के रूप में की गई है।

Delhi Khajuri Khas: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में गुटखा थूकने को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान खजूरी खास निवासी आमिर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसे पीठ पर गोली लगी है और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार रात को गुटखा थूकने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद हुई। अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि तीखी नोकझोंक में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर तमंचे से गोली चला दी, जिससे आमिर घायल हो गया। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में तीन लोगों की पहचान आरोपी के रूप में की गई है।

जिनमें अमन (20) और उसका पिता इरफान (40) और रेहान (18) शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराध में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने