लाइव न्यूज़ :

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयः कावेरी छात्रावास में लेफ्ट विंग और एबीवीपी छात्रों के बीच झड़प, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2022 22:53 IST

जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के सदस्यों ने ‘‘गुंडागर्दी’’ की, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और कोई भी मांसाहारी भोजन तैयार नहीं करने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रावास में मांसाहारी भोजन खाने से रोका और ‘‘हिंसा का माहौल बनाया।’’एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया।रामनवमी पर छात्रावास में आयोजित पूजा कार्यक्रम में ‘‘वामपंथियों’’ ने बाधा डाली।

नई दिल्लीः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कावेरी छात्रावास में रविवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने आरोप लगाया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने छात्रों को छात्रावास में मांसाहारी भोजन खाने से रोका और ‘‘हिंसा का माहौल बनाया।’’

वहीं, एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया और दावा किया कि रामनवमी पर छात्रावास में आयोजित पूजा कार्यक्रम में ‘‘वामपंथियों’’ ने बाधा डाली। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करने और अपने-अपने सदस्यों के घायल होने का आरोप लगाया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने बताया कि कुछ छात्रों को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल कोई हिंसा नहीं हुई है।

विरोध प्रदर्शन किया गया जो समाप्त हो गया है। हम सभी यहां अपनी टीम के साथ तैनात हैं। विश्वविद्यालय के अनुरोध पर हम यहां आए हैं। हम शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि घटना का विवरण बाद में साझा किया जाएगा। जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के सदस्यों ने ‘‘गुंडागर्दी’’ की, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और कोई भी मांसाहारी भोजन तैयार नहीं करने के लिए कहा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसJawaharlal Nehru University
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?