लाइव न्यूज़ :

Delhi International Airport: पेट में छुपा कर ला रही थी 34 कैप्सूल कोकीन, कीमत 7.04 करोड़ रुपये, अंगोला महिला को ऐसा किया एक्सपोज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2024 17:00 IST

Delhi International Airport: कैप्सूल (हवाई अड्डे पर बरामद कैप्सूल सहित) में कुल 515 ग्राम कोकीन छिपाई गई थी जिसकी कीमत 7.04 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसने पेट में मादक पदार्थ छुपाया है।यात्री को चिकित्सा प्रक्रिया से मादक पदार्थ निकालने के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।सफदरजंग में भर्ती रहने के दौरान महिला के पेट से मादक पदार्थ से भरे 34 कैप्सूल निकाले गए।

नई दिल्लीः दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंगोला की एक महिला को पकड़ा गया है जो 34 कैप्सूल में करीब सात करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन पेट में छिपा कर लायी थी। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के मुताबिक महिला को दो जुलाई को तब पकड़ा गया जब वह दोहा से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘ एक यात्री की तलाशी के दौरान उसके पास से आठ अंडाकर कैप्सूल मिले। उस महिला यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसने पेट में मादक पदार्थ छुपाया है।’’

बयान के मुताबिक यात्री को चिकित्सा प्रक्रिया से मादक पदार्थ निकालने के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इसमें कहा गया, ‘‘सफदरजंग में भर्ती रहने के दौरान महिला के पेट से मादक पदार्थ से भरे 34 कैप्सूल निकाले गए।’’ विज्ञप्ति के मुताबिक इन कैप्सूल (हवाई अड्डे पर बरामद कैप्सूल सहित) में कुल 515 ग्राम कोकीन छिपाई गई थी जिसकी कीमत 7.04 करोड़ रुपये आंकी गई है।

आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोकीन जब्त कर ली गयी है। एक अन्य मामले में एक भारतीय को 1.2 करोड़ रुपये के चरस की तस्करी के आरोप में हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। यात्री को छह जुलाई को तब पकड़ा गया जब वह शारजाह के रास्ते बैंकॉक से यहां पहुंचा था। यात्री के सामान की तलाशी के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसके बैग से 2.4 किलोग्राम चरस बरामद की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...