पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने दुधमुंहे बच्चे को मार डाला, 10 महीने पहले हुई थी शादी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 22, 2018 09:58 AM2018-04-22T09:58:28+5:302018-04-22T09:58:28+5:30

घटना राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की है। पति-पत्नी दोनों नाबालिग हैं जिनकी 10 महीने पहले शादी हुई थी।

Delhi: Husband killed child in suspect of his wife's illegal relations | पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने दुधमुंहे बच्चे को मार डाला, 10 महीने पहले हुई थी शादी

पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने दुधमुंहे बच्चे को मार डाला, 10 महीने पहले हुई थी शादी

नई दिल्ली, 21 अप्रैलः शक बहुत अजीब बीमारी है। दिमाग में एकबार घर कर गई तो हर चीज़ में उसी नजरिए से दिखना शुरू हो जाती है। शक की इसी बीमारी का शिकार बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का एक परिवार हो गया। एक किशोर ने दो महीने को दुधमुंहे बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। उस वक्त उसकी पत्नी सेल्सगर्ल की नौकरी के लिए बाहर गई थी। किशोर को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है और यह बच्चा भी उसका नहीं है। दोनों की 10 महीने पहले शादी हुई थी। हैरानी की बात यह है कि पति-पत्नी दोनों नाबालिग हैं।

पुलिस के मुताबिक, 'यह घटना बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शनिवार शाम को हुई। एक पिता ने अपने ही बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। बच्चे की मां भी नाबालिग है और दोनों ने दस महीने पहले ही शादी की है। पिता ने वारदाता को तब अंजाम दिया जब उसकी पत्नी बच्चे को उसके पास छोड़कर पालिका बाजार में सेल्सगर्ल की नौकरी की तलाश में गई थी।' 

पुलिस ने बताया कि जब वह वापस लौटी तो बच्चा बेसुध पड़ा था और उसका पति वहां नहीं थी। वह बच्चे को अस्पताल लेकर गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। यह बच्चा उसका नहीं था। उनकी दो महीने पहले ही शादी हुई है। किशोर इस बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था और उसने बच्चे की जान लेने का फैसला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

PTI Bhasha Inputs

Web Title: Delhi: Husband killed child in suspect of his wife's illegal relations

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे