Delhi Crime News: घर के बाहर खड़ी थी 17 वर्षीय किशोरी, 54 वर्षीय दुष्कर्म आरोपी ने तेजाब फेंका, बाद में तेजाब पीकर दी जान, घर में विवाह समारोह के कारण मिली थी जमानत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 8, 2023 01:58 PM2023-12-08T13:58:37+5:302023-12-08T13:59:33+5:30

Delhi Crime News: व्यक्ति (54) के खिलाफ दुष्कर्म मामले की सुनवाई चल रही है और 17 वर्षीय किशोरी पर उस वक्त तेजाब फेंका जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थी।

Delhi Crime News 17-year-old girl standing outside house 54-year-old rape accused threw acid later committed suicide drinking acid got bail due marriage ceremony home | Delhi Crime News: घर के बाहर खड़ी थी 17 वर्षीय किशोरी, 54 वर्षीय दुष्कर्म आरोपी ने तेजाब फेंका, बाद में तेजाब पीकर दी जान, घर में विवाह समारोह के कारण मिली थी जमानत

सांकेतिक फोटो

Highlightsआनंद पर्वत पुलिस थाने में तेजाब हमले के बारे में जानकारी मिली।पुलिस के पहुंचने तक किशोरी तथा आरोपी प्रेम सिंह को अस्पताल ले जाया गया था।तेजाब हमले में झुलसी किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने प्रेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी के आनंद पर्वत इलाके में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को एक नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंका और खुद भी तेजाब पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि व्यक्ति (54) के खिलाफ दुष्कर्म के एक मामले की सुनवाई चल रही है और उसने 17 वर्षीय किशोरी पर उस वक्त तेजाब फेंका जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को हमें आनंद पर्वत पुलिस थाने में तेजाब हमले के बारे में जानकारी मिली।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक किशोरी तथा आरोपी प्रेम सिंह को अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘ तेजाब हमले में झुलसी किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने प्रेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

आरोपी के घर में विवाह समारोह है और उसी में शामिल होने के लिए उसे जमानत मिली थी।’’ बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अरोपी प्रेम सिंह ने किशोरी को धमकी दी कि उसकी मां दुष्कर्म का मामला वापस ले।

लेकिन जब किशोरी ने ऐसा करने से इनकार किया तो आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया और खुद भी तेजाब पी लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तेजाब हमले में किशोरी मामूली रूप से झुलस गई, लेकिन अब उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Web Title: Delhi Crime News 17-year-old girl standing outside house 54-year-old rape accused threw acid later committed suicide drinking acid got bail due marriage ceremony home

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे