Delhi Crime: आकाशवाणी की पूर्व अधिकारी राजरानी लाल और उनकी बेटी की फ्लैट में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान मिले
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 1, 2023 07:22 AM2023-06-01T07:22:14+5:302023-06-01T07:35:06+5:30
पुलिस के अनुसार एक पड़ोसी ने कृष्णा नगर के ई ब्लॉक में एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से गंध आने की शिकायत करते हुए बुधवार रात 8 बजे पीसीआर को फोन किया, जिसके बाद एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
नयी दिल्लीः शहबाद डेयरी में एक युवती की हत्या के बाद दिल्ली के कृष्ण नगर में माँ-बेटी की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इलाके में बुधवार को 64 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी के शव उनके फ्लैट में मिले, जिस पर चोट के निशान थे। पुलिस को संदेह है कि उनकी हत्या की गई है।
मृतकों की पहचान आकाशवाणी की सेवानिवृत्त अधिकारी राजरानी लाल और उनकी बेटी गिन्नी करार (30) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार एक पड़ोसी ने कृष्णा नगर के ई ब्लॉक में एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से गंध आने की शिकायत करते हुए बुधवार रात 8 बजे पीसीआर को फोन किया, जिसके बाद एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
दिल्ली: कृष्णा नगर इलाके में एक फ्लैट के अंदर से दो शवों के पाए जाने की सूचना आई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2023
DCP शाहदरा रोहित मीणा ने बताया, "हमें रात 8 बजे एक घर से बदबू आने की सूचना मिली थी। पुलिस को वहां से 65 वर्ष की महिला और उनकी 36 वर्षीय बेटी का शव मिला। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि घर में कोई… pic.twitter.com/XJbW0lbwyn
DCP शाहदरा रोहित मीणा ने कहा- हमें रात 8 बजे एक घर से बदबू आने की सूचना मिली थी। पुलिस को वहां से 65 वर्ष की महिला और उनकी 36 वर्षीय बेटी का शव मिला। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि घर में कोई परिचित इंसान दाखिल हुआ था। हम सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है और कुछ सुराग मिले हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है।
भाषा इनपुट के साथ