लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बाल विकास अधिकारी पर किशोरी ने लगाया रेप का आरोप, पत्नी ने जबरन दवा खिलाकर कराया गर्भपात, जानिए शर्मनाक वारदात का हर पहलू

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 20, 2023 12:10 IST

नाबालिग किशोरी ने दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत अधिकारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी ने दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत अधिकारी पर लगाया रेप का आरोपआरोपी अधिकारी की पत्नी ने पीड़िता को बचाने की बजाय आरोपी पति के गुनाह पर डाला पर्दा पत्नी ने रेप से ठहरे गर्भ को जबरन दवा खिलाकर कराया गिराया, आरोपी पीड़िता के पिता का मित्र है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में उस वक्त बेहद शर्मनाक हालात पैदा हो गये, जब एक नाबालिग किशोरी ने दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में काम करने वाले एक अधिकारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

खबरों के अनुसार पीड़िता के साथ हुई इस अमानवीय घटना की जानकारी कथिततौर पर आरोपी अधिकारी की पत्नी को भी थी लेकिन उसने पीड़िता को बचाने की बजाय आरोपी पति के गुनाह पर पर्दा डालती रहीं।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी ने कथिततौर से अपने मित्र की 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक बलात्कार जैसा अमानवीय और निंदनीय वारदात को अंजाम दिया।

दिल्ली पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी अधिकारी के खिलाफ बाल शोषण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज किया है।

इस पूरे मामले में सबसे दुखद और चौंकाने वाला तथ्य यह है कि आरोपी अधिकारी की पत्नी भी बच्ची के साथ हो रहे इस कुकृत्य से वाकिफ थी लेकिन बावजूद विरोध दर्ज कराने और पीड़िता की रक्षा करने की बजाय वो रेपकांड में कथित तौर पर अपने पति की मदद करती रहीं।

सूचना के अनुसार पीड़ित लड़की बारहवीं कक्षा की छात्रा है। जिसके पिता की मृत्यु साल में हो गई थी। उसके बाद आरोपी अधिकारी उसकी शिक्षा और परवरिश के लिए अपने घर पर लाया था।

पीड़िता के अनुसार आरोपी अफसर, जो उसके पिता के मित्र थे। उसने साल 2020 से 2021 के बीच उसके साथ कई बार बलात्कार किया। आरोप है कि इस कुकृत्य के कारण जब किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी ने इस बारे में अपनी पत्नी को बताया। उसके बाद अफसर की पत्नी ने मामले पर पर्दा डालने के लिए नाबालिग लड़की को गर्भपात के लिए दबाव बनाने लगीं।

उसके बाद आरोपी अफसर की पत्नी ने कथित तौर पर अपने बेटे को गर्भ खत्म करने के लिए दवा लाने के लिए कहा और फिर घर पर ही उसका गर्भपात करा दिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार फिलहाल पीड़ित लड़की का इलाज चल रहा है और उसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने वह अपने साथ हुई घटना के बारे में बयान दर्ज करायेगी।

टॅग्स :रेपदिल्ली पुलिसवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?