एनडीएमसी सरकारी स्कूल में सहपाठियों ने 8 वर्षीय छात्र के गुप्तांग को धागे से बांधा, माता-पिता अस्पताल ले गए और पुलिस को बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 31, 2022 05:54 PM2022-12-31T17:54:54+5:302022-12-31T17:55:32+5:30

दिल्लीः पुलिस के मुताबिक, मामला बुधवार को तब सामने आया जब आठ वर्षीय बच्चा अपने घर पर नहा रहा था। उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए तथा उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।

Delhi 8-year-old boy's genitals tied thread classmates  NDMC govt school parents take him hospital, call police | एनडीएमसी सरकारी स्कूल में सहपाठियों ने 8 वर्षीय छात्र के गुप्तांग को धागे से बांधा, माता-पिता अस्पताल ले गए और पुलिस को बताया

घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने के लिए बच्चे को अपने साथ स्कूल ले जाएंगे।

Highlightsबेटे के गुप्तांग पर उसके सहपाठियों ने नायलॉन जैसा धागा बांध दिया।बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन वह अभी भी निगरानी में है।घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने के लिए बच्चे को अपने साथ स्कूल ले जाएंगे।

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के किदवई नगर क्षेत्र में एनडीएमसी के एक स्कूल में छात्रों के एक समूह ने दूसरी कक्षा के एक छात्र के गुप्तांग पर कथित तौर पर एक धागा बांध दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस के मुताबिक, मामला बुधवार को तब सामने आया जब आठ वर्षीय बच्चा अपने घर पर नहा रहा था। उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए तथा उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। माता-पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि स्कूल में उनके बेटे के गुप्तांग पर उसके सहपाठियों ने नायलॉन जैसा धागा बांध दिया।

पुलिस ने कहा, "बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन वह अभी भी निगरानी में है।" पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, "हमने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है क्योंकि बच्चा अन्य बच्चों की पहचान नहीं कर पा रहा है। हम मामले पर कानूनी राय भी ले रहे हैं। हम घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने के लिए बच्चे को अपने साथ स्कूल ले जाएंगे।"

अधिकारी ने कहा कि स्कूल में शीतकालीन अवकाश है, लेकिन कुछ बच्चे शनिवार को वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि क्योंकि आरोपी भी बच्चे हैं, इसलिए उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करना होगा। एनडीएमसी अधिकारी ने कहा, "पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमारे लिए इस मामले पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा।"

दिल्ली के प्रीत विहार में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में अज्ञात लोगों ने 40 वर्षीय जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महेंद्र अग्रवाल की शुक्रवार रात करीब आठ बजे दो-तीन लोगों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह जिम के अंदर अपने कार्यालय में बैठे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश को हथियार लहराते भी देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार, ये लोग जिम में घुसे और सीधे उस कार्यालय में गए जहां अग्रवाल बैठे थे और कम से कम चार बार गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली अग्रवाल के सिर में लगी।

घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने कहा, “हत्या के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी कोणों से इसकी जांच कर रही है। हमें बताया गया है कि अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की गई।” 

Web Title: Delhi 8-year-old boy's genitals tied thread classmates  NDMC govt school parents take him hospital, call police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे