लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मासूम के साथ पड़ोसी ने की हैवानियत, घर में घुसकर किया दुष्कर्म

By भाषा | Updated: July 21, 2024 07:40 IST

Delhi Rape:उत्तरपूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक सात वर्षीय लड़की का उसके 22 वर्षीय पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था

Open in App

Delhi Rape: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सात साल की एक बच्ची के साथ उसके 22 वर्षीय पड़ोसी ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नंद नगरी में यह घटना बुधवार को उस दौरान हुई जब पीड़िता की मां घर पर नहीं थी और बच्ची घर में अकेली थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता की मां वापस घर लौटी तो उसने देखा कि उसकी बेटी रो रही है और इस दौरान आरोपी सौरभ ऋषि भी घर में ही मौजूद था। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां को देखकर आरोपी भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोस्को) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। 

नरेला में नाबालिग के बलात्कार

इसी साल जून के महीने में नरेला में एक नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने नरेला में एक भूखंड पर 10 वर्षीय लापता लड़की के मृत पाए जाने के बाद बलात्कार-हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी लड़की के पड़ोस में रहते थे।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की के पिता ने देर रात पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन कर बताया कि उनकी बेटी रात के खाने के बाद खेलने के लिए बाहर गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो उसने और उसके परिवार ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 

अधिकारियों ने कहा कि पीसीआर कॉल के तुरंत बाद, पुलिस को लड़की का शव उसके घर के पास एक परित्यक्त भूखंड पर मिला और कहा कि उसका सिर कुचल दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम सबूत इकट्ठा करने के लिए मौके पर पहुंची और विश्लेषण से पता चला कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया था।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने एक आरोपी, उसके पड़ोसी को उसकी बेटी को प्लॉट की ओर ले जाते देखा था। 

बाहरी उत्तरी दिल्ली के डीसीपी रवि कुमार ने कहा, "जांच से पता चला है कि आरोपी - 21 वर्षीय राहुल गुप्ता और 34 वर्षीय राकेश तिवारी - लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।" उन्होंने यह भी कहा कि फिर उन्होंने ईंट से उसका सिर कुचल दिया और उसे मार डाला।

टॅग्स :दिल्ली रेपदिल्ली पुलिसदिल्लीक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?