लाइव न्यूज़ :

स्वाति मालीवाल को कार से 15 मीटर तक घसीटा गया, छेड़खानी और बदसलूकी का भी आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: January 19, 2023 15:46 IST

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि एम्स के पास एक कार सवार शख्स ने उन्हें कार से लगभग 15 मीटर तक घसीटा। स्वाति मालीवाल ने छेड़खानी का आरोप भी लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल को कार से 15 मीटर तक घसीटा स्वाति मालीवाल ने पुलिस में लिखित शिकायत कीदिल्ली में एम्स के पास की है घटना

नई दिल्लीदिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ  छेड़खानी और बदसलूकी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में एम्स के पास एक युवक ने स्वाति मालीवाल को 10 से 15 मीटर तक घसीटा। स्वाति मालीवाल की पुलिस में लिखित शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और संगम विहार के रहने वाले आरोपी 47 साल के हरीश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही उसकी कार भी जब्त कर ली गई। 

ये घटना तब घटी जब स्वाति मालीवाल 18 जनवरी की रात दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं थीं। घटना की जानकारी देते हुए खुद स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया और लिखा, "कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।"

अपनी शिकायत में स्वाति मालीवाल ने पुलिस को बताया कि नशे में धुत्त शख्स बलेनो कार सवार था। उसने अपनी कार में बैठने के लिए कहा। जब मैंने मना कर दिया तो आरोपी चला गया, लेकिन फिर से यू-टर्न लेकर सर्विस लेन होते हुए वापस आ गया। जब स्वाति मालीवाल ने मना किया और चालक को पकड़ने के लिए कार में हाथ अंदर डाला तब आरोपी ने शीशा बंद कर लिया, जिससे स्वाति का हाथ फंस गया और आरोपी उन्हें घसीटते हुए 15 मीटर तक ले गया।

घटना के बाद एम्स गेट नंबर- 2 पर पुलिस के  पेट्रोलिंग वाहन को स्वाति मालीवाल ने घटना के बारे में बताया। पुलिस ने बलेनो कार के बारे में सभी को मैसेज प्रसारित किया। जल्द ही पुलिस ने आरोपी को गाड़ी सहित पकड़ लिया। हालांकि पुलिस को बाद में पता चला कि जिस महिला के साथ ये घटना हुई है वह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल हैं।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में इस समय महिला सुरक्षा का मुद्दा बेहद सुर्खियों में है। बीते 31 दिसंबर 2022 की रात को दिल्ली के कंझावला में एक समारोह से अपनी स्कूटी से घर लौट रही युवती अंजलि को कार सवार युवकों ने पहले धक्का मारा और कार में फंसे शव को  करीब 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे थे। इस घटना के बाद ही  स्वाति मालीवाल सड़क पर महिला सुरक्षा के हालात का जायजा लेने सड़क पर निकलीं थीं।

टॅग्स :स्वाति मालीवालदिल्लीएम्सदिल्ली पुलिसरोड सेफ्टीनारी सुरक्षायौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी