हैदराबाद: जिस जगह पर महिला डॉक्टर को रेप कर जलाया गया, वहीं फिर से मिली एक और महिला की जली लाश

By पल्लवी कुमारी | Published: November 30, 2019 09:00 AM2019-11-30T09:00:23+5:302019-11-30T09:00:23+5:30

35 वर्षीय महिला की संदिग्ध हत्या उसी इलाके में (शमशाबाद) में हुई जहां महिला डॉक्टर से 27 नवंबर को चार लोगों ने बलात्कार किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी।

Day after 26-year-old woman doctor hyderabad was raped & burnt, charred body of another woman found in same area | हैदराबाद: जिस जगह पर महिला डॉक्टर को रेप कर जलाया गया, वहीं फिर से मिली एक और महिला की जली लाश

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsइस घटना से ठीक एक दिन पहले 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि महिला के साथ रेप किया गया था। 

हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास से 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का अधजला शव मिलने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि उसी इलाके में एक और 35 वर्षीय महिला का जला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है।  शमशाबाद के बाहरी इलाके में एक मंदिर के पास महिला का जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि महिला के साथ रेप किया गया था। 

मामले को शमशाबाद थाने में दर्ज कराया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने कहा कि शमशाबाद के बाहरी इलाके से 35 वर्षीय महिला का शव मिला है और मामला दर्ज किया गया है। महिला का शव 29 नवंबर को बरामद हुआ। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

सहायक पुलिस आयुक्त अशोक कुमार गौड़ ने पीटीआई भाषा  बताया कि पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने जला हुआ शव देखा और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या महिला ने स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। 

टोल प्लाजा के पास 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का मिला था शव 

इस घटना से ठीक एक दिन पहले 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हैदराबाद में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर हत्या मामले में जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक एनसीडब्ल्यू ‘‘कोई कसर नहीं छोड़ेगा।’’ 

मीडिया में आई खबरों के अनुसार सरकारी अस्पताल में सहायक पशुचिकित्सक जब हैदराबाद में अपने घर जा रही थीं तभी अज्ञात लोगों ने बुधवार की रात को उसे कथित रूप से अगवा कर लिया और जिंदा जला दिया। साइबराबाद पुलिस ने बताया कि जब हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं थी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई है। जिसके बाद वह टोल प्लाजा के पास अपने स्कूटी को सही करवाने के लिए इंतजार कर रही थी। लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उनको अगवा किया और रेप के बाद शव को जला दिया। 

Web Title: Day after 26-year-old woman doctor hyderabad was raped & burnt, charred body of another woman found in same area

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे