लाइव न्यूज़ :

बहु हुई ससुर के साथ फरार, पति ने जहर खाकर दी जान, जानिए पूरा वाकया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 22, 2022 19:17 IST

पटना के परसा बाजार थाना स्थित कुरथौल गांव में कुंदन सिंह नाम के एक शख्स ने केवल इसलिए जहर खाकर जान दे दी क्योंकि उसकी पत्नी उसके चाचा के साथ फरार हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के परसा बाजार थाना स्थित कुरथौल गांव में एक बहु अपने ससुर के साथ फरार हो गई फरार हुई महिला को दो बच्चे थे, जिनकी परवाह न करते हुए वो ससुर के साथ नौ-दो-ग्यारह हो गईमहिला के पति ने थाने में केस दर्ज कराने के बाद जहर खाकर दी जान

पटना: रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। इश्क की सनक सामाजिक और पारिवारिक बंधनों को किस कदर नुकसान पहुंचा सकती है, इस बात की कल्पना करना भी काफी मुश्किल होता है। इसका दुखद पहलू उस समय दुनिया के सामने आया जब फरार पत्नी के गम में एक पति ने जहर खाकर जान दे दी।

जी हां, यह वारदात बिहार की राजधानी पटना की है। जहां परसा बाजार थाना स्थित कुरथौल गांव में कुंदन सिंह नाम के शख्स ने जहर खाकर केवल इसलिए जान दे दी क्योंकि उसकी पत्नी उसके चाचा के साथ फरार हो गई थी।

इस समनसनीखेज मामले में एक और दुखद पहलू सामने आया है कि फरार हुई महिला को दो बच्चे थे, जिनकी परवाह न करते हुए वो उन्हें ससुराल में छोड़कर बीते गुरुवार को आशिक ससुर के साथ नौ-दो-ग्यारह हो गई।

पत्नी के घर से फरार होने की जानकारी जैसे ही कुदन को मिली, उसने फौरन अपने चाचा जसवंत सिंह के खिलाफ परसा बाजार थाने में केस दर्ज कराया।

पुलिस को दिये आवेदन में कुंदन ने बताया कि मेरी पत्नी का मेरे गांव के एक चाचा के साथ नाजायज संबंध था। इस बात की जानकारी मुझे थी और जब मैंने इस अवैध रिश्ते का विरोध किया तो मेरे चाचा जसवंत सिंह ने मुझे जान मारने की धमकी दी।

इसके अलावा कुंदन सिंह ने शिकायती आवेदन में लिखा कि मेरे चाचा ने मेरी पत्नी को पैसों का झांसा देकर उसे घर से भागने पर मजबूर कर दिया और मेरी पत्नी अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर चाचा ससुर के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने फौरन कुंदन सिंह की दी तहरीर पर उसके चाचा और फरार हुई पत्नी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर ही रही थी कि उसे सूचना मिली की फरार महिला के पति कुंदन सिंह ने जान देने की नीयत से शुक्रवार की रात में जहर खा लिया है।

दूसरी ओर शुक्रवार की रात घरवाले ने जहर खा चुके कुंदन को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह में कुंदन की मौत हो गई।

कुंदन के मरने के बाद उसके घरवालों ने बताया कि कुंदन अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ कुरथौल स्थित पैतृक घर में रहता था। इस दौरान कुंदन के गांव के एक चाचा जसवंत सिंह उसके घर आने लगे। घर आने के क्रम में जसवंत सिंह का कुंदन की पत्नी के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गया। जिसकी चर्चा पूरे गांव में फैल गई।

इसके बाद यह बात फैलते हुए कुंदन के कानों तक पहुंची तो उसने अपनी पत्नी को बहुत समझाया लेकिन उसके बावजूद ससुर और बहु के बीच अवैध रिश्ता कायम रहा। इसके बाद कुंदन ने इस मामले में पत्नी को धमकी भी दी लेकिन दूसरी ओर से उसके चाचा जसवंत सिंह ने भी कुंदन को जान से मारने की धमकी दे दी।

कुंदन सोच ही रहा था कि इस मामले में वो ऐसा क्या करे कि सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो जाए। लेकिन तब तक जसंवत सिंह उनकी पत्नी को लेकर फरार हो गया।

जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कुंदन ने परसा बाजार थाने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वह जसवंत सिंह और अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर वापस घर पहुंचा तो मोहल्ले के लोग उसे ताना मार रहे थे, जिसे वो सहन न कर सका और उसी दुख में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

अस्पताल में कुंदन की मौत होने के परसा बाजार थाना प्रभारी माशूक अली ने बताया कि मृत कुंदन के बयान पर उसके चाचा जसवंत सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी चाचा और कुंदन की पत्नी की तलाश कर रही है, पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। 

टॅग्स :क्राइमबिहारपटनाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो