लाइव न्यूज़ :

दरभंगाः शौहर की दूसरी शादी से नाराज पहली बीवी ने पेट्रोल डालकर घर में लगाई आग, चार की मौत 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2022 16:36 IST

बिहार में दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के शेखपुरा मोहल्ले का मामला है. हादसे में पहली बीवी और उसकी सास की जिंदा जल जाने से मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्दे परिवारिक विवाद में दो लोगों को जिंदा जला कर मार दिया गया.घायलों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां दोनों घायलों की भी मौत हो गई.घटना करीब पांच बजे सुबह की बताई जा रही है.

पटनाः बिहार में दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के शेखपुरा मोहल्ले शौहर की दूसरी शादी से नाराज एक विवाहिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरा परिवार तबाह हो गया. खुर्शीद आलम अपनी मां, दो पत्नियों और बच्चों के साथ रहता था.

 

 

लेकिन दो पत्नियों के एक साथ होने के कारण घर में अक्सर झगडे़ होते थे. जिससे खुर्शीद बेहद परेशान था. इसी झगडे़ के कारण पहली बीवी प्रवीण ने गुस्से में अपने ही घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अहले सुबह आपसी परिवारिक विवाद में दो लोगों को जिंदा जला कर मार दिया गया.

इस हादसे में पहली बीवी और उसकी सास की जिंदा जल जाने से मौत हो गई. जबकि, शौहर और उसकी दूसरी बीवी जलने से गंभीर रूप से घायल हो गई है. दोनों घायलों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां दोनों घायलों की भी मौत हो गई. घटना करीब पांच बजे सुबह की बताई जा रही है.

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर तहकीकात में जुट गई है. मृतकों में 65 वर्षीया रुफैदा खातून, 35 वर्षीया बीबी प्रवीण, मृतका के 40 वर्षीय शौहर खुर्शीद आलम और खुर्शीद की 32 वर्षीया दूसरी बीवी रोशनी खातून शामिल है. घटना के बारे में बताया जाता है कि शेखपुरा मोहल्ला निवासी प्लम्बर मिस्त्री खुर्शीद आलम ने 10 साल पहले गांव में ही बीबी परवीन से शादी की थी.

संतान नहीं होने पर दो साल पहले खुर्शीद ने पड़ोस के गांव में रोशनी खातून से दूसरी शादी की. बीबी परवीन दूसरी शादी का शुरू से ही विरोध कर रही थी. उसने अपने पति खुर्शीद को कई बार चेतावनी दी थी कि इसका अंजाम बुरा होगा. इसे लेकर दोनों के बीच पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ था.

आज सुबह बीबी परवीन ने इस वारदात को अंजाम दे दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की. इधर, क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना होने से लोग स्तब्ध हैं. हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है. दो लोगों की मौत पर परिवार में रोने वाला भी कोई नहीं है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला