साइबर अपराधियों ने बिहार में महिला जज के खाते से उड़ा लिए 1 लाख 53 हजार, मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Published: November 11, 2022 07:10 PM2022-11-11T19:10:27+5:302022-11-11T19:10:27+5:30

हैकरों ने एसबीआई बैंक एकाउंट में सेंध लगाई और महिला जज हिमशिखा मिश्रा के खाते से 1.53 लाख रूपये उड़ा लिए। ठगी के बाद सासाराम नगर थाना में कल यानी गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Cyber criminals stole 1 lakh 53 thousand from woman judge's account in Bihar | साइबर अपराधियों ने बिहार में महिला जज के खाते से उड़ा लिए 1 लाख 53 हजार, मचा हड़कंप

साइबर अपराधियों ने बिहार में महिला जज के खाते से उड़ा लिए 1 लाख 53 हजार, मचा हड़कंप

Highlightsमहिला जज हिमशिखा मिश्रा के खाते से 1.53 लाख रूपये उड़ा लिएवर्तमान में सासाराम में पदस्थापित महिला जज हिमशिखा मिश्रा सूचना मिलने के बाद रोहतास पुलिस के साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है

पटना: बिहार में साइबर अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। साइबर अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी तक को शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। डीजीपी के खाते से पैसे गायब करने के बाद अब अपराधियों ने एक महिला जज के खाते से 1 लाख 53 हजार रुपए उड़ा लिए हैं। सासाराम में पदस्थापित महिला जज के बैंक खाते से साइबर अपराध होने की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हैकरों ने एसबीआई बैंक एकाउंट में सेंध लगाई और महिला जज हिमशिखा मिश्रा के खाते से 1.53 लाख रूपये उड़ा लिए। ठगी के बाद सासाराम नगर थाना में कल यानी गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला व्यवहार न्यायालय की प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी हिमसिखा मिश्रा के साथ ये ठगी हुई है। 

सूचना मिलने के बाद रोहतास पुलिस के साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले 99999 रुपए की निकासी की गई, फिर 15000 की और अंत में 38500 की निकासी की गई है। बताया जा रहा है कि जज ने लोन लिमिट बढ़ाने के लिए अपने जरूरी डॉक्यूमैंट बैंक में जमा कराए थे। इन कागजातों के सहारे ही हैकरों ने सेंध लगाते हुए उनके खाते से 1.53 लाख रुपए की निकासी कर ली। 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के साथ 90 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। इसके बाद आमिर सुबहानी ने तुरंत आर्थिक अपराध कोषांग (इओयू) के एडीजी नैयर हसनैन को सूचना दी थी। बाद में अपराधी पकड़ा गया और उसने ठगे हुए पैसे भी वापस किए थे। 

Web Title: Cyber criminals stole 1 lakh 53 thousand from woman judge's account in Bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Bihar Police