लाइव न्यूज़ :

50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया, हत्या व लूट की घटना में शामिल था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2023 17:53 IST

शनिवार रात हाईवे थाना के अंतर्गत एक होटल के पास पुलिस मुठभेड़ में मटिया दरवाजा निवासी फारुख घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कियापुलिस मुठभेड़ में मटिया दरवाजा निवासी फारुख घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गयाडॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

मथुरा: मथुरा जिले की पुलिस और एसओजी (विशेष अभियान समूह) के साझा अभियान में हत्या और लूटपाट की वारदात में कथित रूप से शामिल 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश यहां मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, "शनिवार रात हाईवे थाना के अंतर्गत एक होटल के पास पुलिस मुठभेड़ में मटिया दरवाजा निवासी फारुख घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।" 

पुलिस के अनुसार, फारुख ने मोहसिन नामक व्यक्ति के साथ मिल कर तीन और चार नवंबर की दरमियानी रात हाईवे थाना क्षेत्र की गुरु कृपा विलास कॉलोनी में कल्पना अग्रवाल (55) की हत्या कर दी थी एवं उनके पति कृष्ण कुमार अग्रवाल को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था और बदमाश वहां से नकदी तथा आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार अग्रवाल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

पुलिस ने 10 नवंबर को मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया था और उसके पास से कुछ नकदी बरामद की थी। पांडे ने बताया कि फारुख की एसओजी टीम तथा थाना हाईवे पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया।

एसएसपी ने कहा, "पुलिस ने फारुख के पास से 21.8 लाख रुपये, आभूषण और एक पिस्तौल बरामद की है।” पुलिस के मुताबिक, लूट की वारदात की साजिश व्यापारी के कार चालक मोहसिन ने ही रची थी। उसने उस रात व्यापारी को वृन्दावन स्थित शो रूम से घर लाने से पहले ही कार में अपने साथी फारुख को छिपा लिया था और घर की एक चाभी भी उसे सौंप दी थी। पुलिस ने कहा कि इसके बाद फारुख ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमएनकाउंटरencounter
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?