लाइव न्यूज़ :

कलंकित हुआ रिश्ता, भगिनी से था मामा का अवैध संबंध, पति को लगी भनक तो गोली मार उतार दिया मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: January 29, 2021 20:06 IST

रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला बिहार के सीवान जीले से सामने आया है। यहां एक मामा ने अपनी भांजी से अवैध संबंध जारी रखने के लिए उसके पति को गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देसीवान में कलयुगी मामा ने अपनी भगिनी के पति को मार दी। गोली मारने के पीछे का कारण मामा का अपने भगिनी के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पटना,29 जनवरीबिहार के सीवान जिले के सिसवन थाना इलाके के ग्यासपुर में रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें मामा ने अपनी भगिनी के साथ रहे अवैध संबंध ले कारण उसके पति की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मामा के मर्जी से ही मृतक मंजीत पांडेय ने उसकी भगिनी से दिल्ली में 13 दिसंबर 2020 को प्रेम विवाह किया था। 

लेकिन शादी के बाद से ही आरोपी चंद्रमा पांडेय उसके पति को रास्ते से हटाना चाहता था और भगिनी के साथ अवैध संबंध जारी रखना चाहता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का अपनी भगिनी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। जब तीन दिन अपने पति के साथ आरोपी के घर रही तो इसकी भनक पति को लग गई थी। जिसका उसने विरोध किया था। 

इसके बाद मामा ने भगिनी के पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। मामा ने भगिनी के पति की गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि वह अपने भगिनी के साथ अवैध संबंध जारी रखना चाहता था। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ ही आरोपी चंद्रमा पांडेय के घर महुअल गया था। गुरुवार को बोलेरो से दोनों ससुराल जा रहे थे। 

इस बीच डुमरी गांव के पास आरोपी ने बोलेरो को सरयू नदी के किनारे ले गया और गिनी के पति को बोलेरो से नीचे उतारा और उसके कनपटी मे गोली मार दी। जिसके घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी वही बैठकर रोने लगी. इस दौरान आरोपी खुद बोलेरो लेकर भागने लगा। लेकिन वह बोलेरो लेकर सरयू नदी में गिर गया। उससे किसी तरह से बचाया गया। जिसके बाद उससे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।     

टॅग्स :सिवानबिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला