दोस्त का बेटा मुफ्त में हर रोज खाया करता था कचौड़ी, परेशान ठेले वाले ने गला घोंटकर ले ली जान, आरोपी फरार
By आजाद खान | Published: December 20, 2021 01:26 PM2021-12-20T13:26:26+5:302021-12-20T13:39:06+5:30
मामले में पुलिस ने बताया कि मामूली सी बात पर आरोपी ने लड़के का गला घोट दिया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
क्राइम अलर्ट:हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 14 साल के एक लड़के का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। आरोप है कि लड़के के पिता के दोस्त ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि लड़के से बहुत परेशान था और इससे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहता था। इस मामले की जांच कर रही पुलिस को लड़के की लाश खून से लथपथ एक सूनसान जगह पर मिली है। वहीं इस जुर्म के बाद आरोपी फरार है और पुलिस को उसकी तलाश है।
क्या है पूरा मामला
यह मामला फरीदाबाद के सुरजकुंड का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ठेला पर कचौरी बेचता है जहां वह लड़का आकर रोज फ्री में कचौरी खाता था। आरोपी के पैसे मांगने के बावजूद भी लड़का उसको पैसे नहीं देता था। इस बात से वह बहुत परेशान था और गुस्से में आकर एक दिन उसने उसकी जान ले ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम दशरथ सिंह है और वह बिहार के रहने वाला है। जांच के दौरान पुलिस को लड़के की लाश अरावली की पहाड़ियों के पास से मिली है। आरोप है कि दशरथ ने अपने एक साथी के साथ मिलकर लड़के का गला घोटकर हत्या की है और इसके बाद उसके लाश को पहाड़ियों के पास फेक दिया था।
रिक्शेवाले ने पुलिस के सामने कुबुला जुर्म
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इस हत्या में उपेंद्र यादव नामक एक रिक्शेवाला का सहारा लिया था। गिरफ्तारी के बाद उपेंद्र यादव ने मामले का खुलासा किया जिसके बाद सब बात सामने आई है। पुलिस ने अपनी चांज में उपेंद्र को बहला- फुसला कर हत्या में साथ देने का दोषी पाया। वहीं इस मामले में फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर नरेंदर कड़िया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए उसके गांव में पुलिस की दो टीम को भेजा गया है।