Bhagalpur: कमरे में चल रही 'रासलीला' दारोगा को पत्नी ने रंगे हाथ दबोचा, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Published: June 14, 2024 06:33 PM2024-06-14T18:33:31+5:302024-06-14T18:35:21+5:30

बिहार के भागलपुर में। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति को रंगेहाथ एक कमरे में दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया।

crime news bihar bhagalpur policeman affairs drama | Bhagalpur: कमरे में चल रही 'रासलीला' दारोगा को पत्नी ने रंगे हाथ दबोचा, देखें वीडियो

फाइल फोटो

Highlightsदूसरी महिला के साथ दारोगा को पत्नी ने पकड़ा पुलिस के सामने पीड़िता ने कहा घर बचा लीजिएपीड़िता ने कहा, 2003 में हुई थी दारोगा से शादी

Bhagalpur: फिल्मस्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति-पत्नी और वो' तो आपने देखी ही होगी। फिल्म में शादीशुदा कार्तिक आर्यन दूसरी महिला के चक्कर में पड़ जाते हैं और एक दिन कार्तिक का राज उसकी पत्नी के सामने खुल जाता है। बहरहाल, फिल्म में तो दर्शकों के मनोरंजन के लिए कहानी बुनी जाती है।

लेकिन, असल जीवन में ऐसा हो तो हंगामा हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के भागलपुर में। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति को रंगेहाथ एक कमरे में दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। इसके बाद तो हंगामा ही हंगामा हुआ। खबरों के अनुसार, पत्नी शिक्षिका हैं और उसका पति दरोगा है। पत्नी को अपने पति के चरित्र पर शक हुआ था, जिसे लेकर दोनों में आए दिन अनबन होती रहती थी। 

दारोगा की पहली पत्नी से एक बच्चा भी है

खबरों के अनुसार, भागलपुर के इस दारोगा की पहली शादी से उसे एक बच्चा भी है। फिर भी वह दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध में था। पत्नी को शक हुआ तो वह उसके किराए के मकान पर पहुंची तो पति दूसरी महिला के साथ रासलीला करते हुए पकड़ा गया। महिला ने कमरे के नीचे सड़क पर खूब बवाल काटा।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस से महिला गुहार लगाती रही कि मेरा घर उजड़ रहा है, इसे बचा लीजिए। महिला अररिया में शिक्षिका है। पुलिस ने जैसे तैसे उसे समझाया। वहीं, दारोगा के साथ रह रही दूसरी महिला को उसके परिजन को सौंप दिया गया है। 

2003 में हुई थी शादी

पीड़िता ने बताया कि दोरागा धर्मेंद्र के साथ उसका प्रेमविवाह हुआ था। पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ। इसके बाद परिवार की रजामंदी से विवाह हुआ। उसने बताया कि विवाह के बाद सबकुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन, तीन चार साल से उसके बर्ताव में बदलाव आया। वह दूसरी महिला के साथ संबंध बनाकर रह रहा था। कई बार इसी को लेकर झगड़े भी हुए। आज मैंने उसे पकड़ लिया। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसका घर बचा लीजिए।

Web Title: crime news bihar bhagalpur policeman affairs drama

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे