नजफगढ़ में वुद्ध महिला की हत्या, लाश टुकड़े कर नाले में फेंकी, वारदात की सीसीटीवी फुटेज बरामद
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 14, 2021 07:05 PM2021-07-14T19:05:17+5:302021-07-14T19:05:17+5:30
पुलिस के संज्ञान में यह मामला 3 जुलाई को आया। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला की बहू मेघा ग्रोवर अपने पति के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर गई हुईं थी।
नई दिल्लीः दिल्ली के नजफगढ़ में वृद्ध महिला की पड़ोसियों ने हत्या कर लाश के टुकड़े कर नाले में फेंकने का मामला सामने आया है।
रिपोर्ट के मुताबिक 1 लाख रुपए के लेन देन को लेकर हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी। दोनों आरोपी अनिल आर्य और तनु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आर्य एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करता है।
पुलिस के संज्ञान में यह मामला 3 जुलाई को आया, रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला की बहू मेघा ग्रोवर अपने पति के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर गई हुईं थी। 3 जुलाई को वापस लौटने पर अपनी सास को घर में न देख उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
8 जुलाई को मेघा ग्रोवर ने अपने पड़ोसियों पर शक होने की बात पुलिस को बताई। महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस ने गायब पड़ोसियों को उत्तर प्रदेश में छापा मार धर दबोचा। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपियों का वृद्ध महिला से 30 जून को 1 लाख रुपए के लिए झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों ने महिला की गला दबा कर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए लाश के टुकड़े कर प्लास्टिक की थैलियों में डाल नाले में फेंक दिया।