लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान पुरी के जगन्नाथ मंदिर में परिवार संग गया पुलिसकर्मी, निलंबित

By भाषा | Updated: April 20, 2020 13:49 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस निरिक्षक के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

भुवनेश्वर: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में जारी लॉकडाउन के दौरान पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में अपने परिवार के साथ जाने वाले ओडिशा के एक पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस निरिक्षक के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

ओडिशा पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘डीजीपी ने इस हरकत के लिए आईआईसी बाडचाना पुलिस थाने के निरीक्षक दीपक कुमार जेना को निलंबित कर दिया है। पुरी सिंहद्धार पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला नंबर 40/2020 दर्ज किया गया है।’’

पुलिस ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर धार्मिक स्थानों पर लोगों के जाने पर लगे प्रतिबंध के बावजूद अधिकारी अपने परिवार के साथ 12वीं शताब्दी के मंदिर में शनिवार शाम को दाखिल हुआ था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां