लाइव न्यूज़ :

जामिया में छात्रों के दो गुटों में हुआ झगड़ा, होली फैमिली अस्पताल में एक छात्र को मारी गई गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2022 07:02 IST

पुलिस ने बताया कि उसे रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में झगड़े की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था।मेरठ के रहने वाले छात्र नोमान चौधरी के सिर पर गंभीर चोट आई और उसे इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया था। चौधऱी से मिलने आए उसके एक दोस्त पर मेवात के जलाल ने गोली चला दी।

नयी दिल्लीः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में जामिया नगर इलाके के होली फैमिली अस्पताल में गुरुवार शाम जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र को एक अन्य छात्र ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसे रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में झगड़े की सूचना मिली थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि घटना में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले छात्र नोमान चौधरी (26) के सिर पर गंभीर चोट आई और उसे इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि एक अन्य छात्र नोमान अली अपने दोस्त चौधरी से मिलने अस्पताल आया था, लेकिन इसी बीच, हरियाणा के मेवात का रहने वाला जलाल अपने दोस्तों के साथ अस्पताल आया। वह छात्रों के दूसरे समूह से संबंध रखता है।

अधिकारी ने बताया कि जलाल ने आपातकालीन वार्ड के बाहर नोमान अली पर गोली चला दी, जिसके बाद अली को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि जामिया नगर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थानों ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियाक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...