लाइव न्यूज़ :

नहीं थम रहा बच्चा चोरी के शक में भीड़ द्वारा पिटाई का सिलसिला, 70 वर्षीय बुजुर्ग साधु की पीट-पीट कर हत्या

By भाषा | Updated: September 13, 2019 12:54 IST

घटना पनहाई रेलवे स्टेशन पर हुई। कुछ यात्रियों ने गलतफहमी में आकर साधु वेषधारी की पिटाई कर दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शख्स को बचाया। इलाज के दौरान साधु की मौत हुई।

Open in App

चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र की पनहाई रेलवे स्टेशन पर कथित रूप से बच्चा चोर समझ कर कुछ यात्रियों ने साधु वेषधारी एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मानिकपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि घटना बुधवार सुबह की है।

पनहाई रेलवे स्टेशन में साधु वेषधारी 70 वर्षीय एक बुजुर्ग घूम रहे थे। कुछ यात्रियों ने गलतफहमी में आकर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची डायल 100 सेवा की पुलिस ने घायल साधु को मानिकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार को ही उनकी मौत हो गयी। मिश्रा ने बताया कि मृत्यु पूर्व बयान उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका नाम रामभरोसे पुत्र रामनराज है और वह शाहजहांपुर जिले के निकाई गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने यह भी बताया था कि वह रेलवे स्टेशन पर घूम फिर कर अपना बसर कर रहे थे। इसी बीच कुछ यात्रियों ने चोर-चोर कह कर उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया, ‘‘साधु की पिटाई बच्चा चोरी के शक में नहीं, बल्कि 'चोर' समझ कर की गई है।’’ पुलिस ने बताया कि इस संबंध में गैर इरादतन हत्या की धारा-304 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास