लाइव न्यूज़ :

चिक्कबल्लापुरः तुमसे शादी नहीं करनी, रिश्तेदार 20 वर्षीय आनंद कुमार ने 18-वर्षीय लड़की के चेहरे पर डाला तेजाब, डीजल डालकर खुद को आग लगाकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2025 19:02 IST

Chikballapur: नाराज होकर कुमार ने पीड़िता के चेहरे पर टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब डाल दिया तथा उसके घर के बाहर डीजल डालकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि वैशाली ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।आनंद कुमार पीड़िता का रिश्तेदार है और उससे शादी करना चाहता था। चिक्कबल्लापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Chikballapur:कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद एक व्यक्ति ने 18-वर्षीय लड़की पर टॉयलेट साफ करने वाले तेजाब से कथित तौर पर मंगलवार को हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर डीजल डालकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना चिक्कबल्लापुर जिले के मंचनाबेले गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय आनंद कुमार पीड़िता का रिश्तेदार है और उससे शादी करना चाहता था। पुलिस ने बताया कि वैशाली ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

इस बात से नाराज होकर कुमार ने पीड़िता के चेहरे पर टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब डाल दिया तथा उसके घर के बाहर डीजल डालकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की उचित धाराओं के तहत चिक्कबल्लापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

मुंबई: सात महीने तक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में कराटे प्रशिक्षक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में सात महीने तक 12-वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक कराटे प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी दादर के शिवाजी पार्क इलाके में स्थित अपनी कक्षाओं में लड़की का यौन शोषण कर रहा था।

उसे धमकी दे रहा था कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘वह लड़की को यह कहकर धमकाता था कि वह उसकी मां से यह झूठ बोल देगा कि वह अश्लील गतिविधियों में लिप्त है। उसने लड़की से कहा कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसकी मां को नुकसान पहुंचाएगा।’’

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस की एक टीम आरोपी के घर भेजी गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला