लाइव न्यूज़ :

आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे महिला समेत तीन लोगों को गाय के गोबर में दबाया, दो की मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2020 15:55 IST

छत्तीसगढ़ के जशपुर में गांव के लोगों ने गाय के गोबर में तीन लोगों को दबा दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को गांव के सुनील साय (22 वर्ष), चंपा राउत (20 वर्ष) और राजू साय (23 वर्ष) आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गए थे। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे पहुंचे तब उस पर आकाशीय बिजली गिर गई।घटना की जानकारी परिजनों को मिली तब वह उन्हें अस्पताल नहीं ले गए बल्कि तीनों को गले तब गाय के गोबर में दबा दिया।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे एक महिला समेत तीन लोगों को ग्रामीणों ने कथित रूप से ठीक करने के लिए गाय के गोबर में दबा दिया।

इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जशपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के बागबहार गांव में रविवार को गांव के सुनील साय (22 वर्ष), चंपा राउत (20 वर्ष) और राजू साय (23 वर्ष) आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि जब तीनों खेत में काम कर रहे थे तब तेज बारिश होने लगी। जब वे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे पहुंचे तब उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में तीनों झुलस गए। उन्होंने बताया कि जब घटना की जानकारी परिजनों को मिली तब वह उन्हें अस्पताल नहीं ले गए बल्कि तीनों को गले तब गाय के गोबर में दबा दिया।

ग्रामीणों को विश्वास था कि गाय के गोबर में दबाने से बिजली गिरने से झुलसे लोगों को बचाया जा सकता है

ग्रामीणों को विश्वास था कि गाय के गोबर में दबाने से बिजली गिरने से झुलसे लोगों को बचाया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि जब गांव के अन्य लोगों ने घायलों को अस्पताल ले जाने की सलाह दी तब तीनों को वहां से निकाला गया और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुनील साय और महिला चंपा राउत को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में घायल राजू साय का इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।

हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत

 फतेहपुर जिले में थरियांव क्षेत्र में सोमवार सुबह टायर फट जाने के कारण एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए। थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलंदा कस्बे में सुंदर कोल्ड स्टोर के समीप सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से घुस गयी।

इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी है। उनकी पहचान बिहार के वैशाली जिले के निवासी शमशेर (40) और नूर सईद (36) के रूप में हुई है। सभी कार सवार बिहार के वैशाली जिले से हरियाणा जा रहे थे। कुमार ने बताया कि इस हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए यहां की जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?