लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में नर्स को बांधकर गैंगरेप, वीडियो बनाया गया, चार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2022 11:26 IST

छत्तीसगढ़ के महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव में स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में 17 साल का एक नाबालिग भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य केंद्र पर नर्स के साथ गैंगरेप, चार लोगों ने वारदात को दिया अंजाम।चार आरोपियों में 17 साल का एक नाबालिग भी शामिल, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया।एक आरोपी फरार है, तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, भाजपा ने भूपेश बघेल सरकार पर बोला हमला।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक स्वास्थ्य केंद्र पर नर्स को बांधकर उसके साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। मामले में 17 साल के नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पीड़िता नर्स ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को रिकॉर्ड भी किया और धमकी दी कि अगर पुलिस को जानकारी दी गई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

यह पूरी घटना छत्तीसगढ़ के महेंद्रगढ़ जिले के छिपछिपी गांव की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़िता को स्वास्थ्य केंद्र में अकेले काम करते देखा। इसके बाद वे केंद्र में जबरन घुस गए और उसे बांध दिया। नर्स का गला दबा दिया गया और फिर बारी-बारी से उसके साथ आरोपियों ने बलात्कार किया। नर्स ने बाद में अपने माता-पिता को सूचित किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निमेश बरैया ने कहा, 'महिला ने शिकायत दर्ज करe ली है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।'

इस घटना के सामने आने के बाद इसकी कड़ी निंदा की जा रही है। भाजपा के नेताओं ने छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के एक समूह ने दूरदराज के इलाकों में काम करने को लेकर चिंता भी जताई है और छत्तीसगढ़ सरकार से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है।

जिले में एक स्वास्थ्य केंद्र की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी प्रतिमा सिंह ने कहा, 'हम सुरक्षा चाहते हैं। अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो हम काम नहीं करेंगे।'

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने