बेडरूम में कॉलगर्ल के साथ रंगरलियां मना रहा था पति, मायके से अचानक आ धमकी पत्नी!

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 14, 2018 10:41 AM2018-07-14T10:41:08+5:302018-07-14T10:41:08+5:30

किसी दूसरी महिला के साथ पति को देखकर पत्नी का पारा चढ़ गया। उसने हंगामा करके पुलिस को बुला लिया। केस दर्ज।

Chhattisgarh: Husband caught with call girl, wife filed FIR | बेडरूम में कॉलगर्ल के साथ रंगरलियां मना रहा था पति, मायके से अचानक आ धमकी पत्नी!

बेडरूम में कॉलगर्ल के साथ रंगरलियां मना रहा था पति, मायके से अचानक आ धमकी पत्नी!

रायपुर, 14 जुलाईः छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक पति की चालाकी पत्नी के सामने धरी की धरी रह गई। पत्नी के मायके जाने के बाद पति कॉलगर्ल के साथ रंगलियां मना रहा था। उसे उम्मीद थी पत्नी चार दिन बाद वापस आएगी। लेकिन पत्नी दो दिन में ही लौट आई और पति को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद शुरू हुआ हंगामा। पुलिस ने मामला शांत करने की पुरी कोशिश की। पत्नी मानने को राजी नहीं हुई तो अंततः पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पति और कॉलगर्ल हिरासत में लिए गए और फिर रिहा कर दिए गए।

यह भी पढ़ेंः- खत्म हुआ भोपाल मॉडल रेस्क्यूः सनकी युवक गिरफ्तार, खून से तरबतर लड़की 12 घंटे बाद छूटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्नी का कई दिनों से मायके जाने का मन था। पति ने खुशी-खुशी आने और जाने का ट्रेन टिकट करवा दिया। पत्नी को चार दिन बाद वापस लौटना था लेकिन वो दिन बाद फ्लाइट से वापस आ गई। इधर पत्नी के जाने के बाद पति घर में कॉलगर्ल ले आया और रंगरलियां मनाने लगा। पत्नी घर पहुंची तो बाहर से दरवाजा बंद था। शक होने पर उसने पुलिस को बुला लिया। पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए तो घर के अंदर पति के साथ एक अन्य महिला थी।

यह भी पढ़ेंः- घुमाने के बहाने दो नाबालिग बहनों को घर से बुलाया, सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप 

इसके बाद पत्नी ने दोनों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। हंगामा मचा देख आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। शिकायतकर्ता पत्नी ने पति पर व्यभिचार का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, चूंकि फ़्लैट भीतर से बंद था लिहाजा किसी ने भी उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में नहीं देखा। फ़िलहाल इस मामले को लेकर टिकरापारा थाने में FIR दर्ज कर विवेचना की जा रही है। इस मामले से जुड़े सभी पक्षों के बयान ले लिए गए हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Chhattisgarh: Husband caught with call girl, wife filed FIR

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे