घुमाने के बहाने दो नाबालिग बहनों को घर से बुलाया, सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप 

By एस पी सिन्हा | Published: July 13, 2018 09:12 PM2018-07-13T21:12:47+5:302018-07-13T21:12:47+5:30

पीड़िता के अनुसार चारों आरोपियों ने उनके साथ पांच घंटों के दौरान तीन बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच किसी तरह एक बहन भागकर अपने बड़ी मां के घर पहुंची और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।

two minor girls gangrape in jharakhand and accused arrested | घुमाने के बहाने दो नाबालिग बहनों को घर से बुलाया, सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप 

घुमाने के बहाने दो नाबालिग बहनों को घर से बुलाया, सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप 

रांची,13 जुलाईः झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की होने वाली घटनायें थमने का नाम हीं नही ले रही हैं। राजधानी रांची से सटे तुपुदाना थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के साथ चार लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किए जाने का मामला सामने आया है। गैंगरेप को अंजाम देने वालों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में बताया गया कि दो नाबालिग बहनों के साथ उनके दोस्तों ने ही गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। गैंगरेप की शिकार पीड़िता के अनुसार उनके दो दोस्त गुरुवार की शाम उन्हें तुपुदाना घुमाने के लिए ले गए थे। इस दौरान उन्होंने एक सुनसान जगह पर ले जा कर दोनों बहनों के साथ रेप किया। इस बीच उनके दो और साथी आए और उन्होंने भी उनके साथ रेप किया। 

इधर, पीड़िता के अनुसार चारों आरोपियों ने उनके साथ पांच घंटों के दौरान तीन बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच किसी तरह एक बहन भागकर अपने बड़ी मां के घर पहुंची और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। 

जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी के दौरान एक और नाबालिक पुलिस को बरामद कर लिया। दोनों पीड़ितों के अनुसार चारों लड़कों ने उनके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर चारों आरोपियों की तलाश शुरू की। जिन्हें शुक्रवार दोपहर तक गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दोनों नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का रांची के सदर अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 

गैंगरेप करने वाले चार लड़कों में से एक पहले से पीड़िता को जानता था। वहीं उसे बुलाकर सुनसान इलाके में ले गया, जहां चारों ने मिलकर उसकी इज्जत तार-तार कर दी। इस टीम ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: two minor girls gangrape in jharakhand and accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे