लाइव न्यूज़ :

छठ घाट पर बड़ा हादसाः गिरिडीह और पलामू में नदी में डूबने से 6 बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:22 IST

छठ पर्व पर प्रातः स्नान करने महिलाओं के साथ बच्चे नदी तट पर गये थे जहां महेश सिंह का पुत्र मुन्ना सिंह, मदन सिंह की पुत्री सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की पुत्री सोनाक्षी कुमारी और बोकारो के अजय शर्मा की पुत्री दीक्षा कुमारी नदी में गहरे पानी में चले जाने से डूब गयी।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों को आनन फानन में नदी से बाहर निकाल कर गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नदी में पानी काफी था और बच्चों को गहराई का अंदाजा नहीं लगा।

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगरोडीह गांव में छठ पूजा के दौरान उसरी नदी में दस वर्ष से कम उम्र के चार बच्चे पानी में डूब गए। उधर, पलामू जिलान्तर्गत राजहारा कोयल नदी स्थित छठ घाट पर मंगलवार शाम डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि छठ पर्व पर प्रातः स्नान करने महिलाओं के साथ बच्चे नदी तट पर गये थे जहां महेश सिंह का पुत्र मुन्ना सिंह, मदन सिंह की पुत्री सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की पुत्री सोनाक्षी कुमारी और बोकारो के अजय शर्मा की पुत्री दीक्षा कुमारी नदी में गहरे पानी में चले जाने से डूब गयी।

उन्होंने बताया कि इससे इन बच्चों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि बच्चों को आनन फानन में नदी से बाहर निकाल कर गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों ने बताया कि नदी में पानी काफी था और बच्चों को गहराई का अंदाजा नहीं लगा।

उन्होंने बताया कि सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम बतायी गयी है। उन्होंने बताया कि दीक्षा छठ पूजा के लिए बोकारो से अपने नानी के घर मंगरोडीह आयी थी। इस घटना से गांव में मातम छा गया है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है। 

छठ स्नान के दौरान डूबने वाले एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया लेकिन दूसरे बच्चे के शव का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे राजहारा गांव के राजू भुईयां के पुत्र थे। राजू भुईयां के साले की पत्नी राजहारा स्थित छठ घाट पर छठ स्नान एवं पूजा करने गई थी और उसके साथ राजू की पत्नी और बच्चे भी गए थे।

पुलिस ने बताया कि दस वर्षीय शशि कुमार को स्थानीय लोगों ने नदी से बाहर निकाला, वहीं सात वर्षीय साजन का शव नदी से निकाला नहीं जा सका। इस बीच अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने बताया कि बच्चे को नदी से निकालने के बाद उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी और उसे इलाज के लिए परिजन मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?