छतरपुरः सहायक समिति प्रबंधक के कई ठिकानों पर एक साथ छापा, 6 गुना आय से अधिक संपत्ति मिली, करोड़ों का माल बरामद

By मुकेश मिश्रा | Published: May 7, 2022 03:19 PM2022-05-07T15:19:05+5:302022-05-07T15:19:59+5:30

मुन्ना सिंह के खिलाफ अर्जित आय की तुलना में छह गुना ज्यादा संपत्ति का पता चला है। सर्च कार्रवाई अभी जारी है। ईओडब्ल्यू जबलपुर इकाई के एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मुन्ना सिंह के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत की गई थी।

Chhatarpur assistant committee manager Munna singh raid assets worth more than 6 times income found crores recovered | छतरपुरः सहायक समिति प्रबंधक के कई ठिकानों पर एक साथ छापा, 6 गुना आय से अधिक संपत्ति मिली, करोड़ों का माल बरामद

सर्च कार्रवाई में अब तक करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता लगाया जा चुका है। कार्रवाई जारी है।

Highlightsअलग-अलग ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई से छतरपुर में हड़कंप मच गया। मुन्ना सिंह ने अपनी कुल अर्जित आय की तुलना में छह गुना ज्यादा संपत्ति व्यय की है। शिकायत की जांच ईओडब्ल्यू डीएसपी एवी सिंह द्वारा की जा रही है।

जबलपुरः ईओडब्ल्यू की जबलपुर और सागर इकाई की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के छतरपुर में दस्तक दी। संयुक्त टीम ने बड़ौदाकला छतरपुर के सेवा सहकारी समिति सहायक प्रबंधक प्राण सिंह उर्फ मुन्ना और राडार पर लिया। आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुन्ना सिंह के तीन ठिकानों पर एक साथ सर्च कार्रवाई प्रारंभ की।

 

अलग-अलग ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई से छतरपुर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मुन्ना सिंह के खिलाफ अर्जित आय की तुलना में छह गुना ज्यादा संपत्ति का पता चला है। सर्च कार्रवाई अभी जारी है। ईओडब्ल्यू जबलपुर इकाई के एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मुन्ना सिंह के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत की गई थी।

शिकायत जांच में पाया गया कि मुन्ना सिंह ने अपनी कुल अर्जित आय की तुलना में छह गुना ज्यादा संपत्ति व्यय की है। जांच उपरांत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में मुन्ना सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। शिकायत की जांच ईओडब्ल्यू डीएसपी एवी सिंह द्वारा की जा रही है।

अल सुबह शुरू की कार्रवाई

ईओडब्ल्यू मुख्यालय के निर्देशानुसार ईओडब्ल्यू की जबलपुर सागर इकाई की संयुक्त टीम द्वारा मुन्ना सिंह के ठिकानों पर सर्च कार्रवाई का निर्णय लिया गया। जिसके बाद शनिवार तड़के अलग-अलग टीमों ने पेप्टेक सिटी देरी गांव सागर रोड छतरपुर, बारीगढ़ लवकुश नगर छतरपुर एवं जोगा गांव गौरी हार लवकुश नगर स्थित मुन्ना सिंह के ठिकानों पर सर्च कार्रवाई प्रारंभ की। सर्च कार्रवाई में अब तक करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता लगाया जा चुका है। कार्रवाई जारी है।

Web Title: Chhatarpur assistant committee manager Munna singh raid assets worth more than 6 times income found crores recovered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे