लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: लोन के बदले बैंक मैनेजर ने मांगी किसान की पत्नी की इज्जत, करीं अश्लील बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 24, 2018 08:36 IST

महाराष्ट्र किसानों की स्थिति से हर कोई अवगत है। ऐसे में यहां लोन लेने गए एक किसान दंपत्ति के साथ जो हुआ है उसने सभी को हिलाकर दिया है।

Open in App

महाराष्ट्र किसानों की स्थिति से हर कोई अवगत है। ऐसे में यहां लोन लेने गए एक किसान दंपत्ति के साथ जो हुआ है उसने सभी को हिलाकर दिया है।महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में किसान दांपत्य बुआई के लिए लगने वाली रकम के लिए सेंट्रल बैंक की दाताला शाखा पहुंचा जहां उसके साथ अश्लील व्यवहार हुआ है। 

खबर के मुताबिक बैंक मैनेजर राजेश हिवसे ने जब किसान से मोबाइल नंबर मांगा तो किसान ने अपनी पत्नी का नंबर दे दिया। जिसके बाद मैनेजर ने उसकी पत्नी को फोन किया और अश्लील बातें की। इतना ही नहीं मैनेजर ने ये तक कहा कि  अगर कर्ज जल्दी चाहिए तो शारीरिक सुख देना पड़ेगा। 

इतना ही नहीं मैनेजर ने बैंक के चपरासी के माध्यम से किसान की पत्नी को संदेश भेजा कि अगर उसकी मांग पूरी की तो अलग से पैकेज भी दिया जाएगा। महिला ने पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर लिया और उसके पति ने उसे लेकर स्थानीय पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई।

 पुलिस ने मैनेजर और चपरासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है फिलहाल दोनों फरार बताए जा रहे हैं। जबकि घटना के सामने आने के बाद लोगों का जमकर गुस्सा फूटा है।वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने घटना की कड़ी निंदा की है और फरार बैंक अधिकारी को सस्पेंड करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सरकार से मांग की है.

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास