लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर पर किसी अन्य की पोस्ट को शेयर करने वाले पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 19, 2020 17:50 IST

एफआईआर के मुताबिक प्रशांत कनौजिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-420 और आईटी कानून सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार कनौजिया को आपत्तिजनक पोस्ट के सिलसिले में दिल्ली से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया । पिछले साल भी प्रशांत कनौजिया को आपत्तिजनक पोस्ट करने के चलते गिरफ्तार किया गया था

पुलिस ने किसी व्यक्ति को बदनाम करने के मकसद से राम मंदिर से संबंधित उसकी पोस्ट को शेयर करने वाले एक पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है । सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शुक्ला की शिकायत पर राजधानी के हजरतगंज थाने में 17 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गयी । शिकायत में कहा गया है कि 17 अगस्त को देखा गया कि प्रशांत कनौजिया नामक व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैण्डल (ऐट दि रेट पीजेकनौजिया) से राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की है, जिसे ''तिवारी जी का आदेश है'' बताया गया। ऐसा तिवारी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया है। इस तरह की पोस्ट शांति भंग कर सकती हैं ।

एफआईआर के मुताबिक प्रशांत कनौजिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा—420 और आईटी कानून सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है । इस बीच, सुशील तिवारी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि वह 'हिन्दुत्व' के साथ है ना कि 'फर्जी पोस्ट' के साथ । पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बुधवार को बताया कि पत्रकार कनौजिया को आपत्तिजनक पोस्ट के सिलसिले में दिल्ली से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया ।

पिछले साल जून में कनौजिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे तत्काल जमानत पर रिहा करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद लखनऊ जेल से रिहा कर दिया गया था ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी