लाइव न्यूज़ :

महोबा के पूर्व पुलिस अधीक्षक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला, पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा

By भाषा | Updated: September 12, 2020 14:37 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा के पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार को निलम्बित कर दिया था । मुख्यमत्रीं ने प्रशासनिक अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के मामलों में महोबा के निलम्बित पुलिस अधीक्षक की सम्पत्तियों की जांच विजलेंस के माध्यम से कराने का निर्देश दिया है ।

Open in App
ठळक मुद्देगोली लगने से घायल पत्थर व्यवसायी के भाई ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है। CM योगी आदित्यनाथ बुधवार को निलंबित कर चुके हैं और इनकी संपतियों की जांच सर्तकता अधिष्ठान (विजिलेंस) द्वारा कराये जाने का आदेश दे चुके है ।

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई थाने में शुक्रवार की शाम पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) और एक थानाध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ गोली लगने से घायल पत्थर व्यवसायी के भाई ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को निलंबित कर चुके हैं और इनकी संपतियों की जांच सर्तकता अधिष्ठान (विजिलेंस) द्वारा कराये जाने का आदेश दे चुके है ।

महोबा के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राजकुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि "संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल कबरई के पत्थर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी के भाई रविकांत की तहरीर के आधार पर पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिलाल पाटीदार, पूर्व कबरई थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला और सुरेश सोनी व ब्रम्हदत्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-387 (जबरन धन वसूली), 307 (हत्या के प्रयास) और 120बी (साजिश रचना) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा-7/8 के तहत शुक्रवार की शाम ममाला दर्जकर जांच शुरू कर दी गयी है।"

मुकदमा दर्ज कराने वाले रविकांत त्रिपाठी ने शनिवार को बताया, "पत्थर व्यवसायी उसका भाई इन्द्रकांत त्रिपाठी मंगलवार को करीब ढाई बजे बांदा-कबरई मार्ग में घायलावस्था में अपनी कार में पड़ा मिला था, जिसका गंभीर हालत में कानपुर की अस्पताल में इलाज चल रहा है।" रविकांत ने बताया कि "भाई के गले में गोली लगी है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।"

उसने आरोप लगाया कि " (निलंबित) पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने उसके भाई से छह लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, न देने पर जेल भेजने या हत्या करवाने की धमकी दी थी। भाई ने सात और आठ सितंबर को सोशल मीडिया में इस आशय का एक वीडियो वायरल किया था और इसके कुछ घण्टों बाद ही मंगलवार को वह गोली लगने से घायल हो गया ।" रविकांत ने बताया कि "उसका परिवार दहशत में है और घर से बाहर नहीं निकल पा रहा। पुलिस ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किये हैं।"

उसने कहा कि "अस्पताल में भी भाई की जान को खतरा है।" गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा के पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार को निलम्बित कर दिया था । मुख्यमत्रीं ने प्रशासनिक अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के मामलों में महोबा के निलम्बित पुलिस अधीक्षक की सम्पत्तियों की जांच विजलेंस के माध्यम से कराने का निर्देश दिया है ।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुये बताया था कि मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये हैं कि निलम्बित अधिकारी मणि लाल पाटीदार द्वारा की गयी अनियमितताओं में संलिप्त पुलिस कर्मियों की पृथक से जांच कर उन्हें शीघ्र दण्डित कराया जाय। पाटीदार को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबध्द किया गया है । 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास