लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी कांड: परिवार को मोक्ष के लिए उकसाने वाले बाबा की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2018 08:48 IST

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों के रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाए जाने के मामले में हर कोई हैरान है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जुलाई:  उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों के रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाए जाने के मामले में हर कोई सक्ते में है। एसडीएम की रिपोर्ट में इस पर बड़ा खुलासा हुआ है।  रिपोर्ट की मानें को मृतक परिवार तंत्र-मंत्र में शामिल था और घोर अंधविश्वास का शिकार था। पहले भी जो सबूत मिले थे उससे यही साफ हुआ था कि इसके पीछे अंधविश्वास का हाथ है। 

बाबा की तलाश में जुटी पुलिस

खबर के अनुसार अब क्राइम ब्रांच उस बाबा की तलाश में जुट गई है जिसके चंगुल में पूरा परिवार फंसा हुआ था। क्राइम ब्रांच उसकी खोज में जुट गया है जो इस परिवार को मोक्ष के लिए मौत की राह उपाय में बताया। जैसा कि मृत लोगों की डायरी में मोक्ष की  बात कही गई है। उससे साफ हो रहा है कि परिवार को काफी दिनों से कोई गुमराह कर रहा था, क्योंकि बरामद रजिस्टर में 2015 से परिवार लगातार नोट्स लिख रहा था।

फिलहाल पुलिस परिजनों के कॉल डिटेल से भी पता करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को लगता है कि भाटिया परिवार को मौक्ष प्राप्ति के लिए काफी दिनों से प्रेरित किया जा रहा था। रजिस्टर के पन्नों पर मौत का तरीका, मौत का दिन और मौत का वक्त साफ साफ लिखा है।

कोड डिकोट करने में जुटी पुलिस

साथ ही रजिस्टर के पन्नों में मिले कोड को भी डिकोड करने में पुलिस जुट गई है। पुलिस का मानना है कि ये कोड ही उनको असली वजह तक पहुंचा सकता है। कई तरह के सवाल फिलहाल हर किसी के लिए बरकरार है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में बुराड़ी पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि किसी पड़ोसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। साथ ही साथ घर के आसपास नाकेबंदी कर दी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का मान रही है। मामले के लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइमदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो