लाइव न्यूज़ :

Bulandshahr Crime News: नहर में गिरी वैन, दो बहन और भाई की मौत और तीन लोग अभी लापता, परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2024 15:04 IST

Bulandshahr Crime News: एसएसपी ने बताया कि नहर के ठीक बगल में एक मंदिर का प्रांगण है, जिसमे बाढ़ पीएसी (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के कर्मी रुके हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपांच लोगों को निकाला, दो सुरक्षित हैं और तीन लोगों की मौत हो गयी।शेरपुर गांव निवासी कांता (22), मनीष (21) और अंजलि (18) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतकों में दो बहनें और एक भाई है।

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर जिले के जहांगीरपुर थाना इलाके में एक वैन के नहर में गिर जाने से दो बहनों और एक भाई की मौत हो गयी तथा तीन लोग अभी लापता है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात की है जब आठ लोगों से भरी वैन जहांगीरपुर क्षेत्र के कपना नहर में गिर गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि रविवार देर रात बरसात काफी तेज़ हो रही थी और तभी यह सूचना मिली कि थाना जहांगीरपुर क्षेत्र में कपना नहर में एक वैन गिर गई है। एसएसपी ने बताया कि नहर के ठीक बगल में एक मंदिर का प्रांगण है, जिसमे बाढ़ पीएसी (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के कर्मी रुके हुए थे। आवाज सुनते ही उन्होंने तत्काल पांच लोगों को वहां से निकाला जिसमें से दो पूरी तरह सुरक्षित हैं और तीन लोगों की मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान ककोड़ थाना इलाके के शेरपुर गांव निवासी कांता (22), मनीष (21) और अंजलि (18) के रूप में हुई है। शेष तीन लोग अभी नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों में दो बहनें और एक भाई है। एसएसपी ने बताया कि लापता तीन लोगों की तलाश के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को बुलाया गया है।

स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया है और स्थानीय जनता के सहयोग से भी खोज कराई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्‍होंने बताया कि कार सवार सभी लोग ककोड़ थाना इलाके के शेरपुर गांव से एक शादी में शामिल होने के लिए अलीगढ़ के पिसावा जा रहे थे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रशांत कुमार भारती ने बताया कि सभी पीड़ित एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। जो दो लोग सकुशल बच गए थे वह ठीक हैं और बाकी तीन की तलाश जारी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला