शादी की रस्म में चोरी हुआ जूता तो दूल्हे ने ले ली जान

By पल्लवी कुमारी | Published: February 8, 2018 06:41 PM2018-02-08T18:41:47+5:302018-02-08T18:50:51+5:30

भारत में शादी में कई सारी रस्में होती हैं। जिसमें से दूल्हे के जूते चोरी की रस्म काफी फेमस है।

UP Budaun man killed by groom for Hindu wedding marriage rituals | शादी की रस्म में चोरी हुआ जूता तो दूल्हे ने ले ली जान

शादी की रस्म में चोरी हुआ जूता तो दूल्हे ने ले ली जान

भारत में शादी में कई सारी रस्में होती हैं। जिसमें से दूल्हे के जूते चोरी की रस्म काफी फेमस है। दुल्हन के भाई-बहन इस रस्म का बड़ी बसेब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस रिवाज के लिए उन्हें नेग मिलता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बदायूं में इस रस्म के दौरान दूल्हे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर डाली।

यह मामला जिले के बिल्सी इलाके का है। पुलिस के मुताबिक बिल्सी थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र की शादी सूरजपुर गांव में हो ही रही थी। बुधवार 7 फरवरी को सुरेंद्र बारात लेकर गांव पहुंचा था। यहां जब रस्म के लिए सुरेंद्र ने जूते उतारे और जब वापस आया तो सुरेंद्र के जूते गायब थे। सुरेंद्र ने जूते गायब होने का बहुत शोर मचा दिया। उसके दोस्तों ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सुरेंद्र और उसके दोस्तों ने पास खड़े रामसरन (42) पर जूता चोरी करने का आरोप लगाते हुए पीट पीटकर हत्या कर दी। 

हत्या का आरोप दूल्हे और उसके दोस्तों पर ही लगा है। जो शादी से जुड़े रीति-रिवाज करने आए थे। पुलिस ने मृतक के पत्नी की तहरीर पर दूल्हे और उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

Web Title: UP Budaun man killed by groom for Hindu wedding marriage rituals

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे