लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद में शरारती तत्वों ने बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा को पहुँचायी क्षति

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 31, 2018 09:32 IST

इसी हफ्ते उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला लिया कि यूपी के सरकारी दस्तावेज में बाबासाहब भीमराव आंबेडकर के नाम में मिडिल नेम के तौर पर "रामजी" जोड़ा जाएगा क्योंकि वो अपना नाम इसी तरह लिखते ते।

Open in App

गाजियाबाद, 31 मार्च: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में बाबासाहब भीमराव रामजी आंबेडकरकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की खबर आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये मूर्ति झूंसी के त्रिवेणीपुर मे स्थित थी जिसे शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मिले बहुमत के बाद रूसी क्रांति के नेता व्लादिमीर लेनिन की मूर्त तोड़ने से शुरू हुआ सिलसिला थम नहीं रहा है। लेनिन के बाद मोहनदास करमचंद गांधी, जवाहरलाल नेहरू  श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पेरियार, अटल बिहार वाजपेयी और भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त या विकृत किया जा चुका है। 

हाल ही में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की सिफारिश पर राज्य सरकार ने निर्देश जारी किया कि भारतीय संविधान के निर्माता माने जाने वाले डॉक्टर आंबेडकर के नाम पहले और आखिरी नाम के बीच में "रामजी" जोड़ा जाएगा। यूपी सरकार के दस्तावेज में अब बाबासाहब का नाम "डॉक्टर भीमराव रामजी आंबेडकर" होगा। खुद बाबासाहब अपना नाम इसी तरह लिखते थे। उत्तर प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया था कि राज्यपाल नाईक ने इस बात पर राज्य सरकार का ध्यान दिलाया था कि बाबासाहब का नाम गलत लिखा जाता रहा है। 

यूपी: सरकारी दस्तावेज में बदला जाएगा बाबासाहब का नाम, भीमराव आंबेडकर में जोड़ा जाएगा 'रामजी'

राज्यपाल नाईक ने योगी आदित्यनाथ सरकार का ध्यान इस बात की ओर दिलाया कि संविधान की मूल प्रति में भी बाबासाहब का नाम  "डॉक्टर भीमराव रामजी आंबेडटकर" लिखा हुआ है।

खबर लिखे जाने तक ये जानकारी नहीं आई है कि पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की है या नहीं। 

टॅग्स :बी आर अंबेडकरइंडियाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास