लाइव न्यूज़ :

पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में मिले बम, बारूद, पिस्टल के साथ शराब की बोतलें, पुलिस ने किया सील

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2019 21:00 IST

स्थानीय लोगों का कहना है कि मिंटो हॉस्टल के छात्र रंगदारी करते हैं. यहां के दुकानदारों को फ्री में सामान देने के लिए जोर-जबर्दस्ती करने के साथ-साथ उन्हें डराते-धमकाते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों का कहना है कि मिंटो हॉस्टल के छात्र रंगदारी करते हैं.

बिहार की राजधानी पटना स्थित प्रतिष्ठित पटना विश्वविद्यालय के जिन हॉस्टलों में पठन-पाठन की सामग्री रहनी चाहिये थीं, वहां बम, बारूद, पिस्टल के साथ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं. इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पटना विश्वविद्यालय के 5 हॉस्टलों को सील कर दिया है. 

दरअसल, सोमवार की देर रात हुई फायरिंग, झड़प और रोडेबाजी की घटना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पटना विश्वविद्यालय के जिन छात्रावासों को सील किया गया है, उनमें जैक्सन, मिंटो, इकबाल, न्यू हॉस्टल और नदवी हॉस्टल शामिल हैं.

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टल्स में बम, बारूद, पिस्टल के साथ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं. हालांकि, इस मसले से विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना पल्ला झाड लिया है और पुलिस को दोषी बताया है. प्रबंधन का कहना है कि पुलिस ने सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की थी. वहीं, पटना विश्वविद्यालय के मामले में पुलिस मुख्यालय ने भी संज्ञान लिया है.

एडीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस दो तरह की कार्रवाई कर रही है. पटना पुलिस हॉस्टल में रहने वाले छात्रों और बाहरी लोगों के बीच बात करवा रही है. गेट पर सीसीटीवी लगाने की पहल की जा रही है. एडीजी ने माना कि यह बात सही है कि वहां असामाजिक तत्वों का कुछ लोगों ने सहारा लिया है.

यहां बता दें कि अशोक राजपथ पर सोमवार की रात पटना विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ स्थानीय लोगों की जमकर भिडंत हुई थी. घंटों चले इस हंगामे में एक व्यक्ति की पत्थरबाजी के दौरान मौत भी हो गई थी. हंगामा करने वाले छात्रों की तलाश में पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. नए सिरे से कोई फसाद फिर से खडा ना हो इसलिए प्रशासन ने एहतियातन पटना विश्वविद्यालय के इन पांच हॉस्टलों को सील कर दिया है.

मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. रात में झडप के दौरान पटना विश्वविद्यालय हॉस्टल के छात्रों ने स्थानीय लोगों पर कई राउंड फायरिंग भी की. घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि मिंटो हॉस्टल के छात्र रंगदारी करते हैं. यहां के दुकानदारों को फ्री में सामान देने के लिए जोर-जबर्दस्ती करने के साथ-साथ उन्हें डराते-धमकाते हैं.

वहीं, दुकानदारों ने बताया कि फ्री में सिगरेट नहीं देने पर गाली देते हैं. उधार के पैसे मांगने पर भी अपशब्द कहते हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात 9 बजे सिगरेट नहीं देने पर हॉस्टल के छात्रों ने फायरिंग कर दी. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये