इंदौर में देर रात भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मृतक मंत्री विजयवर्गीय का करीबी

By मुकेश मिश्रा | Published: June 23, 2024 12:32 PM2024-06-23T12:32:22+5:302024-06-23T12:33:43+5:30

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी है लेकिन आरोपी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

BJP leader shot dead in Indore late night close to deceased minister Vijayvargiya | इंदौर में देर रात भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मृतक मंत्री विजयवर्गीय का करीबी

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsइंदौर में देर रात भाजपा नेता की गोली मारकर हत्याएमजी रोड इलाके की घटनामृतक मंत्री विजयवर्गीय का करीबी

इंदौर: इंदौर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना एमजी रोड इलाके की है। सूचना के बाद पुलिस और भाजपा के कई नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी है लेकिन आरोपी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिमनबाग चौराहे के यहां मोनू पुत्र राजेन्द्र कल्याणे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसमें पीयूष और अर्जुन का नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है कि आरोपियों ने एक से ज्यादा फायर किये थे। घटना के बाद मोनू के साथ उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पूर्व से मोनू से रंजिश चली आ रही है। मोनू उषा फाटक का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य भाजपा नेता रात में ही परिवार के पास पहुंचे।

Web Title: BJP leader shot dead in Indore late night close to deceased minister Vijayvargiya

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे