लाइव न्यूज़ :

शादी समारोह में विवाद, 70 वर्षीय व्यक्ति की लाठी से वार कर हत्या, आखिर ऐसा क्या हुआ...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2022 15:31 IST

राजासर भाठियान गांव में शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों के बीच आपसी कहासुनी हो गयी जिसके बाद केशूराम मेघवाल (70) पर तीन लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देखोजाराम, दल्लाराम, मुंशीराम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जयपुरः राजस्थान के बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात शादी समारोह में मामूली विवाद को लेकर एक 70 वर्षीय व्यक्ति की लाठी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

 

पुलिस ने सोमवार को बताया कि राजासर भाठियान गांव में शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों के बीच आपसी कहासुनी हो गयी जिसके बाद केशूराम मेघवाल (70) पर तीन लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में मेघवाल की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में खोजाराम, दल्लाराम, मुंशीराम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका

गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में रहने वाले एक युवक की कथित हत्या कर दो भाइयों ने शव कोट पुल के पास गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही और लाश की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया है।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतम पाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित रॉबिन रविवार से ही लापता था। उन्होंने बताया कि रॉबिन के परिजनों ने पड़ोसी सागर तथा सुबोध पर उसे अगवा करने का शक जाहिर किया। सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सागर व सुबोध ने रॉबिन की हत्या कर शव कोट पुल के पास गंग नहर में फेंक दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आज सुबह से ही गंग नहर में गोताखोरों की सहायता से शव की तलाश कर रही है। सिंह ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में आया है कि मृतक का आरोपियों की बहन से कथित प्रेम संबंध था जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?