लाइव न्यूज़ :

Bijnor Hospital Rape: बसपा नेता शकील हाशमी के अस्पताल में नशे का इंजेक्शन लगाकर 32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2024 15:50 IST

Bijnor Hospital Rape: ओंधा गांव का ही रहने वाला वसीलुद्दीन चार महीने पहले बीमार होने पर उसे चांदपुर में बसपा नेता डॉ. शकील हाशमी के अस्पताल ले गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनर्स ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। वसीलुद्दीन ने बलात्कार किया और डॉ. शकील ने वीडियो बना ली। वसीलुद्दीन और डॉ. शकील समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Bijnor Hospital Rape:उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने एक महिला द्वारा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता के अस्पताल में नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वहीं बसपा नेता ने आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया है कि महिला कभी उनके क्लिनिक में नहीं आई थी। बसपा नेता खुद भी एक चिकित्सक हैं और उनपर घटना का वीडियो बनाने का आरोप है।

अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने बताया कि कि 32 वर्षीय महिला ने नौ सितंबर को चांदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि चार महीने पहले बीमार होने पर गांव में ही रहने वाला वसीलुद्दीन उसे चांदपुर में बसपा नेता डॉ. शकील हाशमी के अस्पताल ले गया था। महिला ने आरोप लगाया कि अस्पताल में नर्स ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गयी।

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद वसीलुद्दीन ने उससे दुष्कर्म किया और डॉ. शकील ने उसका वीडियो बनाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने वसीलुद्दीन के बेटे अजीम से घटना की शिकायत की तो उसने उसे गालियां दीं। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में वसीलुद्दीन, अजीम, डॉ. शकील समेत तथा नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. शकील हाशमी, चांदपुर विधानसभा सीट पर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है। चांदपुर से बसपा के टिकट पर वर्ष 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव में असफल रहे हाशमी ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा, ‘‘मैं उस महिला को नहीं जानता और वह कभी मेरे क्लिनिक में नहीं आई। हमारे पास मरीजों का रिकॉर्ड है। यह मामला झूठा है। इस मामले में राजनीतिक संबंध हो सकता है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचाररेपuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला