लाइव न्यूज़ :

बिहार: दो बच्चों की विधवा मां भागी प्रेमी के साथ, बेटी को बेचा, बेटे को हॉस्टल में छोड़ा, जानिए पूरी वारदात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 29, 2023 12:56 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक विधवा ने प्रेमी के साथ जीवन बिताने के लिए न केवल अपनी बेटी को बेचने का गुनाह किया बल्कि प्रेमी के साथ फरार होने से पहले उसने अपने बेटे को भी हॉस्टल में छोड़ दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर की रहने वाली एक विधवा ने प्रेमी के साथ जीवन बिताने के लिए किया शर्मनाक कामविधवा ने प्रेम में पागल होकर अपनी ही कोख से पैदा होने वाली बेटी को बेचा चंद रुपये की लालच में2021 में महिला के पति का निधन हो गया, जिसके बाद एक अन्य पुरुष से उसका संबंध हो गया था

मुजफ्फरपुर: बिहार में एक विधवा ने प्रेम की खातिर ऐसा गुनाह किया, जिसे सुनकर समाज शर्मसार है। जी हां, विधवा महिला ने प्रेमी के साथ जीवन बिताने के लिए न केवल अपनी बेटी को बेचने का गुनाह किया बल्कि प्रेमी के साथ फरार होने से पहले अपने बेटे को भी हॉस्टल में दाखिल करवा दिया था।

यह बेहद चौंकाने वाली वारदात बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां एक अधेड़ विधवा महिला ने प्रेम में पागल होकर अपनी ही कोख से पैदा होने वाली बेटी को चंद रुपये की लालच में बेच दिया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार यह घटना उस वक्त सामने आयी जब महिला ने प्रेमी के साथ भागने से पहले अपने बेटे को एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छोड़ दिया था और हॉस्टल की फीस बकाया होने पर जब स्कूल प्रबंधन ने परिवार को शुक्ल जमा कराने के लिए कहा। छात्रावास प्रशासन द्वारा बकाये शुल्क की जानकारी होने के बाद बच्चे के दादा ने जब मामले की पड़ताल की तो उन्हें सारे माजरे का पता चला।

उसके बाद उन्होंने झारखंड के रांची में पुलिस के पास गये, जहां पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर की और बाद में उसे अनुसंधान के लिए बिहार के  मुजफ्फरपुर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया।

मुजफ्फरपुर पुलिस की विवेचना में जो बात सामने आयी है, उसके अनुसार परिवार ने बताया कि महिला अपने पति के साथ काम की व्यस्तताओं के कारण झारखंड से मुजफ्फरपुर चली गई थी और मुजफ्फरपुर के सदर पुलिस स्टेशन इलाके के गोबरसाही इलाके में रहने लगी थी।

इस बीच साल 2021 में महिला के पति का निधन हो गया, जिसके बाद वह वापस अपने ससुराल आने की बजाय वहीं मुजफ्फरपुर में ही रही और उस दौरान उसका  एक स्थानीय व्यक्ति के साथ संबंध कायम हो गये।

पुलिस ने बताया कि महिला से संबंध रखने वाले शख्स ने उसे अपनाने के लिए हांमी भरी लेकिन उसने महिला के दिवंगत पूर्व पति के बच्चों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने बेहद गंभीर साजिश रची और वो भी अपने बच्चों के खिलाफ, उसने अपनी बेटी को एक स्थानीय व्यवसायी को बेच दिया, जिसने बाद में महिला की बेटी से शादी कर ली और बेटे को उसने निजी स्कूल के छात्रावास में छोड़ दिया।

घटना के बारे में बात करते हुए मुज़फ़्फ़रपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कहा कि मामले से संबंधित झारखंड के रांची में दर्ज की गई एक जीरो एफआईआर सदर पुलिस स्टेशन में मिली है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की गई और महिला द्वारा व्यवसायी को बेची गई बेटी को बचाया गया है।

पुलिस अधिकारी अवधेश दीक्षित ने मीडिया से बात करते हुए यह भी बताया कि मामले की पड़ताल के क्रम में पुलिस ने बच्ची को खरीदने वाले व्यवसायी और बच्ची की फरार मां से सौदा करने वाली मध्यस्थ महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं आरोपी महिला की गिरफ्तारी पर बोलते हुए अवधेश दीक्षित ने कहा कि पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है और गिरफ्तारी तो जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरबिहारRanchiझारखंडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो