लाइव न्यूज़ :

बिहार: समस्तीपुर में पशु तस्करों ने SHO को गोली मारी, पटना के IGIMS अस्पताल में मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 15, 2023 15:41 IST

बिहारः समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनय तिवारी ने कहा कि ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे मोहनपुर पुलिस चौकी के प्रभारी नंद किशोर यादव के सिर में गोली लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देगोलीबारी में पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक घायल हो गए और पटना में दम तोड़ दिया। बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के मोहनपुर इलाके की घटना है। ट्रक के साथ तीन पशु तस्करों को भी पकड़ लिया।

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार शाम संदिग्ध मवेशी चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी के दौरान 47 वर्षीय एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी में पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक घायल हो गए और पटना में दम तोड़ दिया। 

समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने कहा कि जिले में सक्रिय मवेशी चोरों के एक गिरोह को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान मोहनपुर पुलिस चौकी के प्रभारी नंद किशोर यादव को सिर में गोली मार दी थी। बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के मोहनपुर इलाके की घटना है।

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी की पहचान मोहनपुर पुलिस चौकी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है। तिवारी ने मंगलवार को कहा, “घटना कल रात की है। विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए यादव ने मोहनपुर पुलिस चौकी के पास अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक को रोका। उन्होंने ट्रक के साथ तीन पशु तस्करों को भी पकड़ लिया।

जब आरोपियों को थाने ले जाया जा रहा था, तभी अन्य पशु तस्करों और उनके सहयोगियों का एक समूह वहां पहुंच गया। एक आरोपी ने यादव पर गोलियां चलाईं और फरार हो गया।” पुलिस के मुताबिक गोली यादव की बायीं आंख के पास लगी थी। अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी के अन्य सहयोगियों को पकड़ने के लिए भी छापेमारी शुरू कर दी है।"

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो