बिहार: सासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे हमलावर

By विनीत कुमार | Published: February 28, 2021 08:53 AM2021-02-28T08:53:52+5:302021-02-28T08:56:37+5:30

बिहार के सासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की हत्या उस समय कर दी गई जब वे अपने घर से बाहर निकल रहे थे। फिलहाल पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Bihar Sasaram congress MLA Santosh Mishra nephew shot dead | बिहार: सासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे हमलावर

सासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे की हत्या (फाइल फोटो)

Highlightsसासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्यासासाराम के परसथुआ में आवास से बाहर निकलते समय संजीव मिश्रा को मारी गई गोलीपुलिस को किसी पुरानी रंजिश का शक, आगामी पंचायत चुनाव में उतरने का मन बना रहे थे संजीव मिश्रा

बिहार में हाल के दिनों में बढ़ते क्राइफ के ग्राफ का एक और नमूना सामने आया है। सासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

घटना शनिवार को उस समय हुई जब संजीव मिश्रा परसथुआ में अपने आवास से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ कर दी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार गोली लगने के बाद आननफानन में संजीव मिश्रा को अस्पाताल ले जाया गया। हालांकि, बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 

सूत्रों के अनुसार इस घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश हो सकती है। संजीव मिश्रा के शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पुलिस फिलहाल इलाके में कैम्प कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार संजीव मिश्रा को चार गोली लगी थी। 

इस बीच घटना को लेकर संतोष मिश्रा ने दुख जताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में जब विधायक के परिवार के लोग सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की स्थिति क्या होगी। उन्होंने कहा, 'इस विधानसभा क्षेत्र में लगातार मर्डर हो रहे हैं। लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं लेकिन सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी है।'

पंचायत चुनाव में उतरने वाले थे संजीव मिश्रा

संजीव मिश्रा का राजनीति से करीबी से नाता रहा है। इससे पहले विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने चाचा संतोष मिश्रा के लिए बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार किया था। बताया जा जा रहा है कि संजीव अब खुद पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाना चाह रहे थे और इसकी जोर-शोर से चर्चा भी चल रही थी।

इस बीच पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। संजीव मिश्रा के परिवार के सदस्यों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूरे घटनाक्रम पर रोहतास एसपी आशीष भारती नजर रखे हुए हैं।

Web Title: Bihar Sasaram congress MLA Santosh Mishra nephew shot dead

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे