लाइव न्यूज़ :

बिहार के सारण में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अगवा कर आरा ले जाने का आरोप, FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2021 13:47 IST

बिहार के सारण जिले में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसे आरा ले जाकर लावारिस हालत में छोड़ने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदातयुवती से रेप करने के बाद उसे अगवा कर आरा ले जाने का भी आरोपपुलिस के अनुसार युवती सभी युवकों को पहले से जानती थी और ये आरोपी उसके ही गांव के हैं

पटना: बिहार के सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र से 17 साल की एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर आरा में छोड़ दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. 

आरोपों के अनुसार किशोरी को उसके गांव के ही चार युवकों ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. इसके बाद दुष्कर्मी गंगा नदी पार कर पीड़िता को भोजपुर के जिला मुख्यालय आरा स्थित स्टेशन रोड के पास लावारिस हालत में छोड़ कर भाग गए. 

इस मामले में आरा के नवादा थाना के प्रभारी ने बताया कि चूंकि घटना सारण जिले से जुडा है, इसलिए यहां सिर्फ शून्य में मामला दर्ज कर संबंधित जिले को भेज दिया जाएगा.

नवादा पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराया और उसका बयान दर्ज किया, जिसमें उसने चार युवको पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीडिता ने बताया कि 16 अप्रैल को रात में शौच के लिए घर से निकली थी. 

किशोरी का आरोप है कि उसके गांव के ही अलग-अलग दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया. हो-हल्ला करने पर उसका मुंह बंद कर दिया गया. इसके बाद बधार (खेत) में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर उसे बाइक से आरा रेलवे स्टेशन के पास लाकर छोड़ दिया. फिर दूसरे दिन नागरिकों की सूचना पर पुलिस नाबालिग लड़की को लावारिस हालत में बरामद किया. 

साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी. पुलिस के अनुसार परिजन यहां आने के बाद लड़की को लेकर घर चले गए. किशोरी के परिजन पुन: सोमवार को आरा आए और दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाने लगे.

इसके आधार पर शून्य प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित सारण जिले को भेजा जा रहा है. ल़ड़की चारों आरोपियों को पहले से पहचानती है. सभी का नाम भी बता रही है.

टॅग्स :गैंगरेपबिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास